1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, ला रही 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन!

चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, ला रही 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2026 06:56 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 06:56 pm IST

चीनी कंपनी Honor जल्द ही सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑनर का यह फोन 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स से लैस हो सकता है।

Honor Magic 9- India TV Hindi
ऑनर मैजिक 9 Image Source : HONOR

चीनी कंपनी अब तक का सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए जाएंगे। Honor का यह फोन Magic सीरीज में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Honor Magic 9 को OnePlus 15T की तरह कॉम्पैक्ट साइज में पेश किए जाने की तैयारी है। फोन के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं।

सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन!

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर DCS यानी डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन से जुड़ी जानकारियां शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन में 6.36 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में कंपनी फ्लैट डिस्प्ले यूज कर सकती है। इसके कैमरे की बात करें तो यह 200MP के मेन, 50MP के अल्ट्रा वाइड और 64MP के पेरीस्कोप कैमरा के साथ आ सकता है। फोन के कैमरा सेटअप से यह एक पावरफुल फोन लग रहा है।

मिलेंगे ये खास फीचर्स?

इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। OnePlus 15T में 7,500mAh की बैटरी मिलेगी। ऑनर का यह फोन बैटरी के लिहाज से सबसे दमदार कॉम्पैक्ट फोन हो सकता है। फोन में 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन हो सकता है। इस 2nm चिपसेट को इस साल सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है

Honor Magic 9 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। फोन के डिस्प्ले में ऑन-स्क्रीन अल्ट्रासोनिक कैमरा मिल सकता है। फोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Honor Magic 9 को पिछले मॉडल Magic 8 के मुकाबले बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरे के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

13080mAh बैटरी वाला फोन

Honor इसके अलावा 13,080mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। इसके बारे में भी पिछले दिनों लीक सामने आई है। चीनी कंपनी पहले ही 10,080mAh बैटरी वाले फोन उतार चुकी है। Honor का यह फोन X80 GT के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 की औंधे मुंह गिरी कीमत, हो गया अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक