1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 की औंधे मुंह गिरी कीमत, हो गया अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

iPhone 16 की औंधे मुंह गिरी कीमत, हो गया अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 06:03 pm IST

iPhone 16 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव में इसे कम प्राइस में घर ला सकते हैं।

iPhone 16, iPhone 16 price cut- India TV Hindi
आईफोन 16 में बड़ा प्राइस कट Image Source : INDIA TV

iPhone 16 खरीदने वालों की मौज हो गई है। एप्पल का यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में लिस्ट किया गया है। इस आईफोन की कीमत में 20 हजार रुपये तक की कटौती कर दी गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे मोबाइल महोत्सव में एप्पल का यह आईफोन सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 16 की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

iPhone 16 में बड़ा प्राइस कट

एप्पल ने 2024 में iPhone 16 को लॉन्च किया था। एप्पल का यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। iPhone 17 लॉन्च होने के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई थी। फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव में iPhone 16 को अब तक के लोएस्ट प्राइस 60,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत में 19,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।

iPhone 17 की कीमत भी हुई कम

अगर, आपके पास कोई पुराना फोन है और उसकी कंडीशन सही है तो आप iPhone 16 को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इसे 50,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव में iPhone 17 को भी 7,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर एक्चसेंज और कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।

iPhone 16 के फीचर्स

एप्पल ने अपने इस आईफोन में 6.1 इंच का OLED Super XDR डिस्प्ले दिया है। इस आईफोन में डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलता है। साथ ही, यह सिनेमैटिक फीचर को सपोर्ट करता है। यह आईफोन A18 Bionic चिप पर काम करता है, जिसमें 6 कोर प्रोसेसर दिया गया है। iPhone 16 को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह आईफोन 48MP के मेन और 12MP के सेकेंडरी रियर कैमरे के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। इसमें iOS 18 मिलता है, जिसे iOS26 में अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, यह AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - Apple के जिस iPhone की थी भारी डिमांड, कंपनी ने किया Obsolete लिस्ट में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक