1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL 4G आपके शहर में पहुंचा या नहीं, इन आसान टिप्स से ऐसे करें पता

BSNL 4G आपके शहर में पहुंचा या नहीं, इन आसान टिप्स से ऐसे करें पता

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 16, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Mar 16, 2025 03:38 pm IST

निजी कंपनियों की तुलना में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान्स काफी सस्ते होते हैं। अगर आप बीएसएनएल के सस्ते प्लान का फायदा लेने के लिए नया सिम खरीदने जा रहे हैं तो आपको अपने शहर में BSNL 4G कनेक्टिविटी को जरूर चेक कर लेना चाहिए।

BSNL 4G, BSNL 4G network, BSNL 4G availability, BSNL 4G Service, BSNL 4G check Service availability- India TV Hindi
बीएसएनएल की तरफ से कई सारी साइट्स पर 4G सर्विस को रोलआउट कर दिया गया है। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल का नाम पिछले कुछ समय में जमकर सुर्खियों में रहा है। इसका एक बड़ा कारण निजी कंपनियों का रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाना भी रहा है। महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान होकर लाखों यूजर्स ने बीएसएनएल की तरफ रुख कर लिया है। ऐसे में सरकारी कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए नए-नए किफायती प्लान्स तो ला ही रही है साथ में नेटवर्क और कनेक्टिविटी पर भी तेजी से काम कर रही है। 

BSNL ग्राहकों को हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से 4G नेटवर्क को रोलआउट कर रहा है। कंपनी ने इस साल के पहली छमाही में एक लाख नेटवर्क को स्टैबलिश करने का लक्ष्य रखा है। बीएसएनएल ने अपने करोड़ों यूजर्स को हाल ही में बड़ी गुड न्यूज दी है। कंपनी ने करीब 75 हजार साइट्स पर 4G सर्विस को लाइव कर दिाय है और जल्दी ही दूसरी जगहों पर भी 4G सर्विस को शुरू किया जाएगा। 

सिम लेने से पहले चेक करें कनेक्टिविटी

अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और बीएसएनएल का सिम लेने जा रहे हैं या फिर BSNL का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपने क्षेत्र में BSNL की कनेक्टिविटी को चेक कर लेना चाहिए। बता दें कि बीएसएनएल ने फिलहाल कुछ ही जगहों पर 4G सर्विस को रोलआउट किया है। ऐसे में आपको सिम रिचार्ज करने या फिर नया सिम खरीदने से पहले 4G कनेक्टिविटी को देख लेना चाहिए।

BSNL 4G की कनेक्टिविटी को ऐसे करें चेक

  1. BSNL 4G को चेक करने के लिए सबसे पहले Google Search पर जाएं.
  2. अब आपको “nPerf BSNL नेटवर्क कवरेज” टाइप करके सर्च करना होगा। 
  3. अब आपको nPerf वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके विजिट करना होगा।
  4. चौथे स्टेप में आपको अपनी देश या क्षेत्र का चयन करें और फिर नेटवर्क ऑपरेटर के रूप में BSNL के ऑप्शन को चुनें
  5. अब आपको डिस्प्ले में एक मैप दिखाया जाएगा। इस मैप में उन सभी इलाकों दिखाया जाएगा जहां पर BSNL 4G उपलब्ध होगा। 
  6. आप बॉक्स में अपने इलाके का नाम सर्च करके आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में BSNL 4G उपलब्ध है या नहीं है। 

यह भी पढ़ें- करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Google बंद करने जा रहा है सालों पुराना पॉपुलर फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक