1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HP ने लॉन्च किया लैपटॉप की तरह दिखने वाला HP Envy Move पोर्टेबल कंप्यूटर, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

HP ने लॉन्च किया लैपटॉप की तरह दिखने वाला HP Envy Move पोर्टेबल कंप्यूटर, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 16, 2024 08:25 am IST,  Updated : Feb 16, 2024 08:26 am IST

टेक ब्रैंड HP ने भारत में एक नया पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च किया है। इस पीसी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह लैपटॉप की तरह दिखता है जिसे आप आसानी से कैरी करके एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं। इसमें कंपनी ने इनबिल्ट सीपियू दिया है।

hp envy move, hp envy move price in india, hp envy move specifications- India TV Hindi
एचपी ने भारत में लॉन्च किया चलता-फिरता पर्सनल कंप्यूटर। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर प्रोफेशनल वर्कर हैं और अपने लिए एक नया पर्सनल कंप्यूटर लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली पॉपुलर कंपनी एचपी ने भारत में एक नया कंप्यूटर लॉन्च कर दिया है। HP का यह नया कंप्यूटर पोर्टेबल PC है जिसे आप लैपटॉप की तरह आसानी से एक जगह से दूसरी जगह कैरी करके जा सकते हैं। 

HP के इस नए पोर्टेबल पीसी का नाम HP Envy Move है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह कि इसके लिए आपको अलग से सीपीयू लगाने की जरूरत नहीं है। HP Envy Move में CPU इनबिल्ट आता है। इसका डिजाइन आपको ऐपल के पर्सनल कंप्यूटर की तरह लगेगा। यह लैपटॉप की तरह दिखता है। कंपनी ने इसे होल्ड करने के लिए टॉप पर एक हैंडल भी दिया है, यानी आप इसे ब्रीफकेस की तरह पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। 

HP Envy Move की कीमत 

अगर आप HP Envy Move को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस पोर्टेबल पीसी को कंपनी ने 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। आप इसे एचपी के ऑनलाइन वेब स्टोर से खरीद सकते हैं। बता दें कि एचपी ने HP Envy Move को अमेरिका में पिछले साल लॉन्च किया था। 

HP Envy Move के फीचर्स

अगर आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग जैसा कोई काम करते हैं तो आपक HP Envy Move में बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें एचपी ने 23.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले उपलब्ध कराई है। डिस्प्ले में आपको 2K रेजोल्यूशन भी मिल जाता है। इस पोर्टेबल पीसी में कंपनी ने इंटेल का 13वीं जनरेशन का i5 प्रोसेसर दिया है। 

HP Envy Move में आपको शानदार स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें 16GB तक की LPDDR5X रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 1TB की NVMe M.2 एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इस पीसी में एचपी ने 90Wh की बड़ी बैटरी दी है जिसमें आपको एक बार में 4 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें कंपनी ने वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का वेबकैमरा भी दिया है। 

यह भी पढ़ें- Smartphone की Expiry Date क्या होती है, कंपनी खुद बताती है कब तक फोन चलाना है सेफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक