1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला एक और Ultra फोन लॉन्च, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब

200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला एक और Ultra फोन लॉन्च, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 01, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 05:25 pm IST

Huawei ने Nova 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के फोन 200MP कैमरा, 7000mAh की दमदार बैटरी से लैस है। इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में जबरदस्त कैमरा मिलता है।

Huawei Nova 16 Ultra- India TV Hindi
हुआवे नोवा 16 अल्ट्रा Image Source : HUAWEI

Huawei ने Nova 16 सीरीज में कई नए स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिए हैं। चीनी कंपनी के ये फोन दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ-साथ अच्छी कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं। Nova 16 सीरीज में कंपनी ने Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro, Nova 16 और Nova 16z पेश किए हैं। ये सभी फोन मिड बजट सेगमेंट में Oppo Reno 16, Vivo S60 सीरीज जैसे फोन को टक्कर देंगे, जिन्हें चीनी मार्केट में हाल ही में उतारा गया है।

Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro के फीचर्स

हुआवे के ये दोनों प्रीमियम फोन 6.84 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2856 x 1320 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन के बैक में ग्लास बॉडी दिया है। ये Harmony OS 6.1 पर काम करते हैं। Huawei Nova 16 सीरीज के इन दोनों फोन में Kirin 9010S चिपसेट मिलता है। कंपनी ने फोन के साथ 7,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग यूज किया है। इस सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेगा।

Huawei Nova 16 Ultra के बैक में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का OIS और 50MP का अल्ट्रा वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। वहीं, Nova 16 Pro के बैक में भी तीन कैमरे मिलते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 50MP का कैमरा दिया गया है। हुआवे के ये दोनों फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचरस से लैस हैं। इसके अलावा इनमें IP68, IP69 रेटिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत?

Huawei Nova 16 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 4699 (लगभग 66,000 रुपये) है। वहीं, Nova 16 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,899 (लगभग 54,700 रुपये) है। ये फोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में आते हैं। इन्हें Starry Black, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, फोन में ऑन कर लें ये सेटिंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक