1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिपब्लिक डे सेल में 5 बेस्ट आईफोन डील जो दिलाएंगी छप्परफाड़ डिस्काउंट

रिपब्लिक डे सेल में 5 बेस्ट आईफोन डील जो दिलाएंगी छप्परफाड़ डिस्काउंट

 Published : Jan 14, 2026 08:51 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 10:40 pm IST

दोनों ही रिपब्लिक डे सेल में आईफोन के कई लेटेस्ट और पिछले मॉडल्स के दाम काफी आकर्षक हो जाएंगे और आप अपना मनचाहा आईफोन कम कीमत में घर ला पाएंगे।

iPhone 17 Pro Max- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो मैक्स Image Source : APPLE

iPhone Deals on Republic Day Sale 2026: रिपब्लिक डे सेल में आपको ऐसे- ऐसे डिस्काउंट मिलने वाले हैं जो कस्टमर्स को भारी फायदा देने वाले साबित हो सकते हैं। इसके जरिए कस्टमर्स को कई ऐसे अप्लायंसेज और गैजेट्स सस्ते में मिलने वाले हैं जो आम दिनों में अच्छे-खासे महंगे होते हैं। अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल और फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2026 एक दिन के अंतर से शुरू हो रही हैं। अमेजन की सेल 16 जनवरी से शुरू होगी और फ्लिपकार्ट की सेल 17 जनवरी से चालू हो जाएगी। 

रिपब्लिक डे सेल के दौरान आईफोन पर शानदार डील्स

iPhone 17

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 का 256GB वेरिएंट फिलहाल 82,900 में मिल रहा है। रिपब्लिक डे सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स से यह और भी अफोर्डेबल हो जाएगा। रिपब्लिक डे सेल में छूट के बाद 74,990 रुपये की कीमत पर आईफोन 17 सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप मॉडल्स में से एक हो सकता है, ऐसा माना जा सकता है।

आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स

अगर आप एप्पल के टॉप मॉडल्स पर नजर रखे हुए हैं तो रिपब्लिक डे सेल में ये आपके बजट में आ सकते हैं। अमेजन की सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 1,40,400 रुपये हो सकती है, जबकि आईफोन17 Pro की कीमत 1,25,400 रुपये हो सकती है। इसको अगर लॉन्च के टाइम से देखें तो प्रो मैक्स का दाम 1,49,900 रुपये था और आईफोन 17 प्रो की लॉन्चिंग कीमत 1,34,900 रुपये थी। इस तरह दोनों मॉडल्स की कीमत में भारी कटौती होने जा रही है।

आईफोन एयर

सेल के दौरान देखने लायक एक और दिलचस्प डील आईफोन एयर है। अमेजन पर इसकी कीमत 91,249 रुपये हो सकती है जो इसकी लॉन्चिंग कीमत 1,19,900 रुपये से काफी कम है। स्लिम आईफोन खरीदने की चाह रखने वालों के लिए यह एक शानदार मौका है।

आईफोन 16

वो लोग जो आईफोन का थोड़ा नया मॉडल खरीदना चाहते हैं लेकिन इसके फ्लैगशिप जितने फोन के लिए कीमत चुकाने के मूड में नहीं हैं उनके लिए फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का ऑफर शानदार है। इसकी आम कीमत 64,900 रुपये के मुकाबले यह 56,999 रुपये में मिलने की उम्मीद है। इस कीमत के कारण पुराने आईफोन से अपग्रेड करने वाले यूजर्स के लिए आईफोन 16 एक बेहतरीन ऑप्शन है। आईफोन 16 खरीदने वालों को ये रिपब्लिक डे सेल के दौरान सस्ता मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें

BSNL का तगड़ा ऑफर, 5000 GB डेटा और ढेर सारे OTT बेनेफिट वाला प्लान हुआ बेहद सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक