1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 में आया बड़ा डिस्काउंट ऑफर, सबसे कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका

iPhone 15 में आया बड़ा डिस्काउंट ऑफर, सबसे कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 07, 2024 12:27 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 12:30 pm IST

iPhone 15 को अभी सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है। दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने iPhone 15 की कीमतों में बड़ा प्राइस कट किया है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप हजारों रुपये की बचत के साथ आईफोन 15 को अब तक के सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं।

iPhone 15, iPhone 15 Price cut, Apple iPhone 15 Price cut, iPhone 15 discount Offer- India TV Hindi
आईफोन 15 को सस्ते दाम में लेने का शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

ऐपल 2024 के अंत तक आईफोन की नई सीरीज यानी iPhone 16 को लॉन्च कर सकता है। अभी ऐपल आईफोन की नई सीरीज आने में थोड़ा समय है उससे पहले आप लेटेस्ट  iPhone 15 को बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। iPhone 15 में अभी बड़ा प्राइस कट हुआ है जिसके बाद आप इसे अब तक के सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं। 

iPhone 15 में ऐपल ने A15 Bionic चिपसेट दिया है जिससे आपको इस फोन में हाई स्पीड परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। अगर आप अभी प्राइस ज्यादा होने की वजह से इसे नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास इसे सस्ते दाम में लेने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने iPhone 15 की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया है। 

iPhone 15 पर आया तगड़ा डिस्काउंट

आपको बता दें कि अमेजन पर iPhone 15 सीरीज का 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 79,900 रुपये में मिल रहा है। लेकिन कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसकी कीमत में कटौती कर दी है। iPhone 15 को अमेजन पर 10 पर्सेंट की छूट के साथ ऑफर किया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को सिर्फ 71,900 रुपये में खरीद सकते हैं। 

iPhone 15, iPhone 15 Price cut, Apple iPhone 15 Price cut, iPhone 15 discount Offer
Image Source : फाइल फोटोलेटेस्ट आईफोन के दाम में आई बड़ी गिरावट।

अमेजन फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर आपको इसमें 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इतना ही नहीं आप एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन को 23,050 रुपये तक की कीमत पर एक्सचेंज करा सकते हैं। 

iPhone 15 के दमदार फीचर्स 

iPhone 15 सीरीज को कंपनी ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। इसमें आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ IP68 की रेटिंग दी गई है। इसमें आपको 6.1 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में आपको 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 17 पर रन करेगा। 

ऐपल ने परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए iPhone 15 में Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है। अगर इस फोन के स्टोरेज और रैम की बात करें तो इसमें आपको 512GB तक की स्टोरेज और 6GB तक की रैम मिल जाती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- BSNL का 150 दिन वाला तगड़ा प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा का मिलेगा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक