1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 128GB पर आया धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, Amazon ने किया बड़ा प्राइस कट

iPhone 15 128GB पर आया धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, Amazon ने किया बड़ा प्राइस कट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 17, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 02:54 pm IST

iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने इसके प्राइस में बड़ी कटौती की है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ आपके पास बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर में भारी भरकम पैसे बचाने का धांसू मौका है।

iPhone, iPhone discount, iPhone Discount Offer, iPhone Price cut, iPhone 15 Discount, iPhone 15 Sale- India TV Hindi
प्रीमियम आईफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

iPhone 15 Discount Offer: नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल ऐसे लोगों के लिए आईफोन खरीदने का शानदार मौका है जो लंबे समय से आईफोन्स पर डिस्काउंट आने का इंतजार कर रहे थे। महंगे होने की वजह से अधिकांश लोग आईफोन्स के पुराने वेरिएंट की तरफ चले जाते हैं लेकिन, इस समय iPhone 15 को आप सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। iPhone 15 के लिए अमेजन एक धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। 

iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें आपको एल्यूमिनिय बॉडी के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। iPhone 15 128GB वेरिएंट पर अमेजन ने बड़ी कटौती की है। कंपनी ग्राहकों फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रही है। अगर आप आईफोन लेने वाले थे तो अब खरीदारी का शानदार मौका है। 

अमेजन में iPhone 15 का 128GB वेरिएंट इस समय 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। लेकिन कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसके दाम में 18% की बड़ी कटौती कर दी है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 65,900 रुपये की कीमत पर ही घर ले जा सकते हैं। अगर आप खरीदारी करने वाले हैं तो बता दें कि यह ऑफर इसके ग्रीन कलर वेरिएंट पर मिलने वाला है। 

अमेजन ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। मतलब आपको बैंक ऑफर के साथ यह प्रीमियम फोन सिर्फ 61,900 रुपये का मिल जाएगा। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करा कर भारी बचत कर सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को 53,200 रुपये तक का तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा। 

iPhone 15 के दमदार फीचर्स

iPhone 15 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक का डिजाइन मिलता है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है इसलिए आप पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

iPhone 15 में 6.1 इंच का दमदार डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें Dynamic Island का फीचर दिया है।
iPhone 15 में 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें NVMe मेमोरी का सपोर्ट दिया गया है। 
फोन की प्रोसेसिंग पॉवर को बढ़ाने के लिए इसमें Apple A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। 
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। 
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- BSNL का यह प्लान Jio की तरफ झांकने भी नहीं देगा, 300 दिन के लिए दूर हो जाएगी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक