1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India TV Poll: क्या एप्पल फोन की सुरक्षा में भी सेंध लगायी जा सकती है? जानें लोगों की राय

India TV Poll: क्या एप्पल फोन की सुरक्षा में भी सेंध लगायी जा सकती है? जानें लोगों की राय

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 01, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 03:47 pm IST

इस समय एप्पल आईफोन जमकर सुर्खियों में छाया है। इसकी वजह कोई न फोन आना नहीं है बल्कि एक थ्रेट अलर्ट है। इस समय लोग बस यही जानना चाहते हैं कि आखिर आईफोन्स कितने सिक्योर है? क्या कोई आईफोन्स को हैक करके डेटा चोरी कर सकता है। आइए जानते हैं कि आईफोन्स को लेकर लोगों की क्या राय है?

India TV Poll, Tech news, iPhone, Apple, iPhone Feature, TMC MP Mahua Moitra, Shashi Tharoor, Appl- India TV Hindi
एप्पल प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए कई फीचर्स देता है। Image Source : फाइल फोटो

India TV Poll: एप्पल आईफोन्स एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह कंपनी का एक थ्रेट अलर्ट। दरअसल एप्पल की तरफ से भारत के कुछ चुनिंदा विपक्षी नेताओं को एक थ्रेट नोटिफिकेशन भेजा गया जिसमें सरकार प्रायोजित हैकिंग को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया। इस एक नोटिफिकेशन ने आईफोन्स को सुर्खियों में ला दिया और हर कोई एप्पल आईफोन्स की प्राइवेसी फीचर को लेकर चर्चा कर रहा है। 

क्या एप्पल आईफोन के सिक्योर्ड सिस्ट को हैक किया जा सकता है, क्या कोई आईफोन की सिक्योरिटी को ब्रीच करके डेटा हासिल कर सकता है? इस तरह के अब की सवाल आइफोन्स यूजर्स के मन में आ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर इंडिया टीवी ने अपनी वेबसाइट पर एक पोल क्रिएट किया और इस पूरे मामले पर यह जानने की कोशिश की कि क्या कोई आईफोन से भी डेटा चुरा सकता है या फिर उसमें सेंध लगा सकता है।

India TV Poll, Tech news, iPhone, Apple, iPhone Feature, TMC MP Mahua Moitra, Shashi Tharoor
Image Source : फाइल फोटोइंडिया टीवी पोल रिजल्ट

इंडिया टीवी ने अपनी वेबसाइट पर लोगों से प्रश्न पूछा था- क्या एप्पल फोन की सुरक्षा में भी सेंध लगायी जा सकती है? इस पर हजारों लोगों ने उत्तर दिए। इस पोल पर कुल 4110 वोट आए। इसमें से करीब 49 प्रतिशत लोगों का कहना था हां। वहीं 41 प्रतिशत लोगों ने जवाब में नहीं कहा। जबकि 10 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने जवाब दिया कि वह कह नहीं सकते। 

आपको बता दें कि एप्पल प्रीमिमय प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी के आईफोन्स को एक खास डिजाइन तो देती है लेकिन इसमें यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए खास फीचर्स भी दिए जाते हैं। प्राइवेसी ब्रीच न हो और डेटा सेफ रहे इसके लिए एप्पल आईफोन्स पर Lockdown Mode और Contact Key Verification जैसे फीचर देता है। आप इन दोनों फीचर की मदद से अपने आईफोन को सेफ रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- आपका स्मार्टफोन कर रहा है अजीब सा व्यवहार, मतलब किसी ने लगा दी है उसमें सेंध, हैकिंग को ऐसे समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक