1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix लॉन्च करने जा रहा है Nothing Phone 2 जैसा स्मार्टफोन, जानें क्या होगी इसकी कीमत और फीचर्स

Infinix लॉन्च करने जा रहा है Nothing Phone 2 जैसा स्मार्टफोन, जानें क्या होगी इसकी कीमत और फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 14, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 01:42 pm IST

लीक में Infinix GT का जो लुक सामने आया है उसमें स्मार्टफोन का रियर पैनल नजर आ रहा है। उसका डिजाइन हू-बहू नथिंग फोन 2 की तरह नजर आ रहा है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं ही कि बैक पैनल में एलईडी लाइटिंग का फंक्शन दिया जाएगा या नहीं।

Infinix, Nothing Phone 2, Infinix GT phone, Infinix's new GT series phone, Infinix GT phone, Infinix- India TV Hindi
इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अगस्त में Infinix GT सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज को लेकर एक नया लीक सामने आया है। लीक से इस सीरीज के स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा हो गया है। बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज को नथिंग फोन 2 की तरह डिजाइन किया है। एक नजर में देखने पर Infinix GT सीरीज नथिंग फोन 2 के क्लोन की तरह नजर आ रही है।   

लीक में Infinix GT का जो लुक सामने आया है उसमें स्मार्टफोन का रियर पैनल नजर आ रहा है। उसका डिजाइन हू-बहू नथिंग फोन 2 की तरह नजर आ रहा है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं ही कि बैक पैनल में एलईडी लाइटिंग का फंक्शन दिया जाएगा या नहीं। 

बैक पैनल में एलईडी लाइटिंग वाला डिजाइन

आपको बता दें कि टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पोस्ट में Infinix GT सीरीज के डिजाइन और लुक का खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि इनफिनिक्स का यह अपकमिंग डिवाइस नथिंग फोन 2 से मिलता जुलता है। बैक पैनल में ग्लिफ इंटरफेस LED लाइट्स का डिजाइन दिया गया है जो पहली बार नथिंग फोन में यूजर्स को देखने को मिला था। 

Infinix GT सीरीज के लीक्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज में ट्रांसपैरेंट बैक पैनल के साथ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस डिवाइस को गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है इसलिए इसमें शानदार परफॉर्मेंस भी मिल सकती है। लीक्स के मुताबिक इनफिनिक्स नथिंग फोन 2 को टक्कर देने के लिए इसे बेहद सस्ते दाम में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस डिजाइन और फीचर को लेकर इनफिनिक्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Instagram और Messenger में आया नया फीचर, अब वीडियो कॉल पर बात करेगा एनिमेटेड अवतार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक