एक नया पॉवरफुल लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में एक नया लैपटॉप Infinix ZeroBook Ultra को लॉन्च किया है। अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक धांसू लैपटॉप चाहते हैं तो इनफिनिक्स का यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इनफनिक्स ने इस लैपटॉप में कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट दिया है।
Infinix ZeroBook Ultra को इनफिनिक्स ने विंडोज 11 के सपोर्ट के साथ पेश किया है। इसमें आपको 15.6 इंच की बड़ी फुल एचडी प्लस आईपीएस पैनल वाली डिस्प्ले मिलती है। डेली रूटीन वर्क के साथ साथ आप इसमें प्रोफेशनल और हैवी मल्टी टास्किंग भी कर सकते हैं। आइए आपको इस लेटेस्ट लॉन्च लैपटॉप के बारे में डिटेल से बताते हैं।
इनफनिक्स ने Infinix ZeroBook Ultra को 3 वेरिएंट के साथ भारत में पेश किया है। इसका एक मॉडल अल्ट्रा 5 प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी कीमत 59,990 रुपये है। इसका दूसरा मॉडल अल्ट्रा 7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 69,990 रुपये है। इसका तीसरा और अपर मॉडल अल्ट्रा 9 प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी कीमत 84,990 रुपये है।
आप अपने बजट के हिसाब से Infinix ZeroBook Ultra के किसी भी वेरिएंट की तरफ जा सकते हैं। अगर इसकी सेल की बात करें तो यह ग्राहकों के लिए 10 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपबल्ध होगा। कंपनी HDFC बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसी के साथ आपको पुराने लैपटॉप में 28000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Jio के 84 दिन वाले 666 रुपये के प्लान की बढ़ गई कीमत, अब खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये
संपादक की पसंद