Instagram Reels: इंस्टाग्राम ने बुधवार को एक नए फीचर की घोषणा की है जिससे यूजर्स एक टैप से रील्स को पॉज कर सकते हैं। यह पहले के प्रेस-एंड-होल्ड जेस्चर की जगह लेगा, जो क्लिप को पॉज करने के लिए जरूरी था। इस बदलाव का मकसद यूजेस से जुड़ी एक कमी को दूर करना और इंस्टाग्राम के कंट्रोल को यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे दूसरे वीडियो प्लेटफॉर्म के साथ ज्यादा से ज्यादा अलाइन करना है। टैप-टू-पॉज फीचर की कुछ समय से टेस्टिंग चल रही थी और कुछ यूजर्स को व्यापक रोलआउट से पहले इस फीचर का शुरुआती इस्तेमाल करने का मौका भी मिला था।
इंस्टाग्राम रील्स पर टैप करके पॉज करें
लेटेस्ट अपडेट के साथ यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील पर एक बार टैप करके प्लेबैक रोक सकते हैं और दोबारा टैप करके फिर से शुरू कर सकते हैं। पहले रील को रोकने के लिए यूजर्स को स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था जो परेशानी वाला फीचर था, खासकर जब कैप्शन पढ़ने या वीडियो में बारीकियों पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हों। इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स चैनल ने थ्रेड्स पर एक अपडेट पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि यह फीचर रोल आउट हो रहा है। इसका मकसद यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, जुड़ने के ज्यादा तरीके और कंटेंट का आनंद लेने के लिए ज्यादा टाइम देना है।
Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा फीचर
यह सुविधा फिलहाल Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए अवेलेबल हो रही है और इसकी उपलब्धता रीजन और अकाउंट के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। गौरतलब है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ समय के लिए कुछ चुनिंदा यूजर्स पर टैप-टू-पॉज फंक्शन की टेस्टिंग की गई थी। इंस्टाग्राम के मुताबिक रील पॉज होने पर यूजर्स को म्यूट का ऑप्शन दिखाई देगा। इंस्टाग्राम ने आगे कहा कि यह फीचर यह तय करता है कि दर्शक वीडियो के जरूरी पलों को मिस न करें। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने भी इस रोलआउट की जानकारी दी और प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए अपडेट शेयर किया।
इंस्टाग्राम के और फीचर्स पर भी काम जारी
हाल ही में एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम "क्रिएट माई लाइकनेस" नाम के एक एआई-ऑपरेटेड फेस स्वैप फीचर को डेवलप कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह यूजर्स को AI का इस्तेमाल करके फोटो और वीडियो बनाने के लिए एक प्रॉम्प्ट लिखने की परमिशन देगा, साथ ही किसी दूसरे शख्स की शक्ल के बेस पर कंटेंट बनाने की क्षमता भी देगा। हालांकि इस फीचर को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं बाहर आई है।
ये भी पढ़ें
OnePlus Nord Buds 4 Pro भारत में लॉन्च हुए, 54 घंटे के प्लेबैक टाइम वाले TWS के और फीचर्स भी शानदार