OnePlus Nord Buds 4 Pro: वनप्लस ने Nord Buds 4 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है और ये कई शानदार फीचर्स के साथ बाजार में उतरे हैं। इन इयरबड्स में 55dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का फीचर है और 12mm का इन्हैंस्ड बेस है। कंपनी का दावा है कि इसमें 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम (केस के साथ) मिलता है और इसमें AI सपोर्टेड कॉल नॉइस रिडक्शन फीचर मिल रहा है। Nord Buds 4 Pro जो कि नॉर्ड बड्स3 प्रो का सक्सेसर है, वो भारत में अगले हफ्ते से बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे।
भारत में OnePlus Nord Buds 4 Pro की कीमत और अवेलिबिलिटी
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो को भारत में 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये इयरफोन्स भारत में Radiant Grey और Raven Black कलर में उपलब्ध होंगे। वनप्लस ने सीमित समय का लॉन्च प्राइस भी तय किया है और इसके लिए 3799 रुपये का ऑफर प्राइस रखा है। इसकी सेल 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वन प्लस स्टोर एप, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर के साथ साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर शुरू हो जाएगी।
OnePlus Nord Buds 4 Pro के कौन से खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स हैं?
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो में 12mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ साथ टाइटेनियम कोटिंग भी मिलेगी जिसके दम पर कंपनी दावा कर रही है कि ये इन्हैंस्ड बेस के अलावा और ज्यादा साफ आवाज की सुविधा देंगे। इसमें 20Hz से लेकर 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज मिलेगी और 122db की ड्राइवर सेंसिटिविटी का फीचर भी मिलेगा।
ये इयरबड्स 55db तक के एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं और रियलटाइम AI एडजस्टमेंट को सपोर्ट करते हैं जिसमें गेमिंग-फोकस्ड मोड भी मिल रहा है। अच्छी और बेहतर कॉल और वॉइस पिकअप के लिए इसमें कंपनी ने 6 माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है और इन सब में AI कॉल नॉइस रिडक्शन फीचर भी इनेबिल किया हुआ है।
OnePlus Nord Buds 4 Pro में 62mAh बैटरी दोनों में अलग-अलग दी गई है जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिल रही है। वनप्लस का दावा है कि इसमें 54 घंटे का प्लेबैक मिलेगा जिसमें AAC codec, ANC ऑफ और 50 परसेंट तक का वॉल्यूम मिलेगा। इयरबड्स को चार्ज होने में 60 मिनट तक समय लगता है और इयरबड्स और केस को साथ चार्ज होने में 90 मिनट्स ही लगते हैं।
ये भी पढ़ें