Darksword spyware in iPhone: iPhone यूजर्स को इस समय अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि गूगल थ्रेट इंटेलीजेंस ग्रुप (GTIG) ने एक ऐसे मालवेयर की पहचान की है जो खासतौर से आईफोन यूजर्स को अपना निशाना बना रहा है। गूगल ने इसे DarkSword का नाम दिया है और विभिन्न टूलमेकर्स के जरिए इसके खतरे को लेकर चेतावनी जारी की गई हैं। गूगल ने सबसे पहले नवंबर 2025 में इसको लेकर जानकारी हासिल की थी और बताया है कि ये खतरनाक मालवेयर है। नवंबर 2025 से गूगल ने कई कमर्शियल सर्विलांस अटैक के बारे में विश्लेषण किया है और इनसे निपटने के लिए कई उपाय भी आजमाएं हैं।
Google ने कर दिया सतर्क-जानें
हालांकि अब गूगल ने iOS यूजर्स को अलर्ट किया है कि उनका कीमती डिजिटल डेटा केवल एक हानिकारक वेबसाइट पर क्लिक करने के जरिए चोरी हो सकता है और इसके जरिए उनका निजी डेटा खतरनाक हाथों में जा सकता है। DarkSword एक ऐसा मालवेयर है जो चुपचाप डेटा चुराता है और जल्दी से ये काम करता है जिससे यूजर्स का नुकसान बहुत जल्दी हो जाता है।
यूक्रेन से आया मालवेयर
ये मालवेयर यूक्रेन से आया है क्योंकि रिसर्चर्स ने पाया कि ये टूल मुख्य तौर पर यू्क्रेन में सक्रिय हैं। ये अटैक जिस ग्रुप से लिंक्ड हैं उसे UNC6353 के तौर पर जाना गया है और ये डिवाइस पर एक स्पाईवेयर के जरिए हमला करता है। ये पर्सनल डेटा इकट्ठा कर लेता है और उसके बाद
चुपचाप अटैक के सारे निशान को मिटा देता है। इस साइबर अटैक के पीछे मकसद है कि लंबे समय तक ये ट्रैक ना किया जा सके और इसके उद्देश्यों में जल्दी से डेटा चोरी करने का लक्ष्य भी अहम है।
इन डिवाइस पर मुख्य तौर पर पड़ा असर
गूगल थ्रेट इंटेलीजेंस ग्रुप के मुताबिक इस स्पाइवेयर ने पुराने iOS वर्जन में कई तरह के सिस्टम गलतियों की पहचान की है और इसी के चलते आईफोन यूजर्स को इस मालवेयर स्पाईवेयर से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS 18.4 से लेकर iOS 18.7 पर ज्यादा असर देखा जा रहा है।
चोरी किए गए डाटा सिस्टम में क्या मिला?
गूगल का कहना है कि DarkSword आपके सिस्टम में सेंसेटिव डेटा को एक्सेस कर सकता है और इसमें पासवर्ड से लेकर फोटो और ब्राउजिंग हिस्ट्री तक शामिल हैं। इसके अलावा ये मालवेयर मैसेजिंग डेटा ऐप्स जैसे WhastApp और Telegram से भी मैसेज कलेक्ट कर सकता है। इतना ही नहीं ये आपके क्रिप्टोकरेंसी के वॉलेट डिटेल्स को भी एक्सेस कर सकता है और कुछ ममामलो में तो ये पैसा लूटने का भी जरिया बन सकता है। यानी ये मालवेयर वित्तीय फायदों और जासूसी दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें