1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, वॉइस और वीडियो कॉलिंग के दौरान होगी बड़ी आसानी

WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, वॉइस और वीडियो कॉलिंग के दौरान होगी बड़ी आसानी

 Published : Mar 19, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 12:20 pm IST

एक ऐसा फीचर व्हाट्सऐप में आ रहा है जो वीडियो कॉल-वॉइस कॉल का अनुभव और बेहतर करने वाला साबित होगा। जानिए किस फीचर की बात यहां हो रही है-

WhatsApp- India TV Hindi
व्हाट्सऐप Image Source : FREEPIK

WhatsApp New Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर को लागू करने पर काम कर रहा है। इसके फीचर ट्रैक करने वाले WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप जिस फीचर पर काम कर रहा है उसके जरिए यूजर्स को वॉइस और वीडियो कॉलिंग के दौरान नॉइस कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स की कॉल के दौरान ऑटोमैटिक तरीके से बैकग्राउंड नॉइस को फिल्टर करने और आवाज को साफ करने की फैसिलिटी मिलेगी. साथ ही आवाज क्लियर सुनने में मदद मिलेगी। व्हाट्सऐप अपने कॉल क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है। 

वीडियो और वॉइस कॉल फीचर से क्या होगा

इस फीचर का इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे और इसके आने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अभी यह फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन में आ रहा है, इसके जरिए यूजर्स को कॉल के दौरान आसपास के शोर से बचने की सुविधा मिलेगी। एंड्रॉइड ऐप के साथ-साथ ये फीचर WhatsApp वेब पर भी मिलने वाला है। इसके इस तस्वीर के जरिए समझा जा सकता है। 

WhatsApp
Image Source : WABETAINFOव्हाट्सऐप

WABetaInfo के मुताबिक मिली है जानकारी

इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉइड अपडेट के जरिए देखा गया है और इसके तहत यूजर्स को वॉइस कॉल्स और वीडियो कॉल्स के दौरान साफ कम्यूनिकेशन का एक्सपीरिएंस मिलेगा। व्हाट्सऐप के फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक इसे एंड्रॉइड ऐप वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया और इसको फिलहाल डेवलपमेंट के फेज में देखा गया है और इसके एंड्रॉइड ऐप में में व्हाट्सऐप के फ्यूचर वर्जन में मिलने वाला है।

वीडियो कॉल-वॉइस कॉल का अनुभव होगा बेहतर

WABetaInfo के मुताबिक नॉइस कैंसिलेशन फीचर को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि ये वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान आसपास की अनचाही आवाजों जैसे ट्रैफिक का शोर, हवा का शोर या आसपास की बातचीत को कॉल सुनने वाले तक पहुंचने से रोक देता है। इसके तहत यूजर्स को काफी आसानी होने वाली है और उनका वीडियो कॉल-वॉइस कॉल का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

WhatsApp ने ये भी साफ किया है कि इसके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर इस फीचर का कोई असर नहीं आएगा और ये पहले की ही तरह काम करता रहेगा। 

ये भी पढ़ें

चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, ला रही 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक