1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वॉट्सऐप में आने वाला है इंस्टाग्राम जैसा धमाकेदार फीचर, कैमरे में मिलेंगे शानदार इफेक्ट्स

वॉट्सऐप में आने वाला है इंस्टाग्राम जैसा धमाकेदार फीचर, कैमरे में मिलेंगे शानदार इफेक्ट्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 25, 2024 11:08 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 11:08 pm IST

दुनिया भर में करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी अब अपने ग्राहकों के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में इंस्टाग्राम वाला फीचर ला रही है।

WhatsApp Camera Effects, instagram, rolling, android beta users, WhatsApp New Feature, WhatsApp Upco- India TV Hindi
वॉट्सऐप में आने वाला है कमाल का फीचर। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में जितना जरूरी स्मार्टफोन बन चुका है उतना ही जरूरी वॉट्सऐप भी बन चुका है। दुनियाभर में करीब 3 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह से कंपनी यूजर्स की सहूलित और उन्हें नया अनुभव देने के लिए कंपनी समय समय नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप अब एक और नया फीचर लेकर आ गया है। 

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि अब आपको इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में मेटा के इंस्टाग्राम वाला फीचर मिलने वाला है। अब आपको अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में इंस्टाग्राम की तरह कैमरा इफेक्ट को इस्तेमाल कर सकेंगे। मतलब अब आपको चैटिंग के साथ साथ एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 

WAbetainfo ने दी बड़ी जानकारी

वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर  की जानकारी कंपनी के अपकमिंग अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट्स WAbetainfo ने दी है। WAbetainfo  की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.20.20 update पर वॉट्सऐप कैमरा इफेक्ट फीचर को रोल आउट कर रहा है। 

कैमरे में इंटीग्रेट होगा नया फीचर

इसके  अलावा कंपनी WhatsApp कॉल इफेक्ट और फिल्टर के लिए AR फीचर को भी शुरू कर रहा है। वॉट्सऐप का यह नया टूल करोड़ों यूजर्स को  नए विजुअल टूल के साथ अपनी चैटिंग को पर्सनालाइज्ड करने की बड़ी सुविधा देता है। अब कंपनी अपने यूजर्स को इन इफेक्ट को कैमरे के साथ इंटीग्रेट कर रह रहा है। 

वाबेटाइंफो की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में एक नया फिल्टर बटन दिखाया गया है। यह नया बटन यूजर्स को सिर्फ एक टैप के जरिए नए फिल्टर को लगाने की सविधा देता है। इस नए फीचर्स के जरिए यूजर्स अब पहले से ज्यादा बेहतर ठंग से फोटो और वीडियो को क्रिएट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- iPhone को छोड़ Google Pixel के ऑफर ने बनाया दीवाना, फेस्टिव डिस्काउंट में धड़ाम हुई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक