Instagram Offline Viewing: इंस्टाग्राम ऑफलाइन होने पर यूजर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर सकता है जिसे ऑफलाइन व्यूइंग कहा जा सकता है। नए लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक नया एडिशन लॉन्च कर सकता है, जो यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी रील्स देखने की परमिशन देगा। यह अपडेट यूजर्स को फ्लाइट या बेसमेंट जैसे खराब नेटवर्क कवरेज में भी कंटेट देखने की परमिशन देगा।
कैसे काम करेगा ये फीचर
अपकमिंग इंस्टाग्राम फीचर को ऑफलाइन डाउनलोड मैनेज करने के रूप में जाना जा सकता है। यह अपने यूजर्स को अपने डिवाइस पर ऑटोमैटिक रूप से रील्स डाउनलोड करने में इनेबल करेगा। इन्हें बाद में बिना मोबाइल डेटा के देखा जा सकता है।
यूजर्स के लिए क्या बदल जाएगा
कई यूजर्स को ऑफलाइन रील्स देखना फायदेमंद लग सकता है। यह चलते-फिरते या खराब नेटवर्क वाले एरिया में या जहां लिमिटेड डेटा है वहां काफी यूजफुल साबित हो सकता है। इस तरह के अपडेट से लोगों के डेली बेस पर इंस्टाग्राम यूज करने के तरीके में सुधार महसूस हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रील्स सेटिंग्स में एक फीचर के तौर पर सामने आएगा और यह यूजर्स को उनकी जरूरतों के बेस पर इसे चालू या बंद करने की परमिशन देगा।
कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं
यह कॉन्सेप्ट ऑनलाइन नया नहीं है क्योंकि नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म पहले से ही ऑफलाइन डाउनलोडेड व्यू देते हैं। उनके पास कंटेंट को ऑटोमैटिक रूप से संभालने के लिए स्मार्ट डाउनलोड सिस्टम हैं। ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम भी यही काम कर रहा है। इसका टार्गेट कि यूजर इंटरनेट से कनेक्ट ना होने पर भी बोर ना हो जाए।
कब से होगी अवेलिबिलिटी
रिलीज की ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है। यह फीचर अभी भी शुरुआती टेस्टिंग में है। इंस्टाग्राम नए बदलावों के साथ एक्सपेरिमेंट करता है और उन्हें पहले बाहर के देशों में जारी करता है। मौजूदा लीक से हिंट मिलता है कि ये अभी डेवलपमेंट के फेज में ही है। फीचर के फाइनल रिलीज से पहले बदलाव देखा जा सकता है और ऑफिशियल ऐलान होने तक यूजर्स को इंतजार करना पड़ सकता है।
ऑटोमैटिक डाउनलोड और यूजर कंट्रोल
इंस्टाग्राम डाउनलोड कंट्रोल की भी योजना बना रहा है। यूजर्स रीलों की संख्या को चुन सकते हैं जिसे वे ऑफलाइन सहेजना चाहते हैं। 10, 30, या 50 वीडियो तक ऑप्शन शायद मिल सकते हैं। इसे केवल वाईफाई पर कंटेंट डाउनलोड करने के लिए भी सेट किया जा सकता है। इससे यूजर को मोबाइल डेटा यूज करने की झंझट से राहत मिलती है। ऑफलाइन रील्स डाउनलोड कैसे काम करेगा। डाउनलोड के बाद रील्स ऑफलाइन देखने के लिए मिल पाएंगे और इन वीडियो को सीधे फीड में देखा जा सकता है। वे बिना इंटरनेट एक्सेस के प्ले हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें