Photo into Video AI Feature: फोटो एंड सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट एक नया एआई फीचर ला कर रहा है जिसके जरिए यूजर्स की एक फोटो को छोटी वीडियो क्लिप में बदलने की सुविधा मिलती है। इस फीचर का नाम एआई क्लिप्स (AI Clips) है जिसके जरिए यूजर्स बिना किसी एडिटिंग स्किल के कंटेंट क्रिएशन को तेज और ज्यादा इंटरेक्टिव बना सकते हैं और इसी मकसद के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप का फोकस एकदम सिंपल है जिसके तहत आप फोटो लीजिए और एप के तहत एआई के इस्तेमाल की मदद से 5-सेकेंड का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।
AI Clips कैसे करता है फोटो को वीडियो में बदलने का काम
एआई क्लिप्स एक फोटो को लेकर उस पर प्री-डिजाइन किए गए लेंस को लागू करके काम करता है। एक बार जब आप लेंस सेलेक्ट कर लेते हैं, तो स्नैपचैट एक छोटा वीडियो बनाता है जहां ऐसा लगता है कि आप उस वीडियो के सीन (दृश्य) का हिस्सा हैं। उदाहरण के लिए आपके द्वारा चुने गए लेंस के बेस पर आप ट्रैवल करते हुए, डांस करते हुए या बिल्कुल अलग कुछ करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस प्रोसेस में ज्यादा समय नहीं लगता है और किसी भी मैन्युअल एडिटिंग की जरूरत नहीं होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक ओपन-एंडेड टूल नहीं है। आप कुछ भी टाइप करके वीडियो नहीं बना सकते, इसकी बजाए आप ऐप के अंदर पहले से बनाए गए लेंस तक ही लिमिटेड वीडियो टाइप बना सकते हैं।
लेंस+ सबस्क्रिप्शन के जरिए अवेलेबल है
यह सुविधा फिलहाल लेंस+ कस्टमर्स तक ही है। यह स्नैपचैट का पेड टियर है जो अतिरिक्त एआर फीचर्स और लेंस तक रीच दिलाता है। लेंस+ की कीमत वैसे 9 डॉलर हर महीने यानी (भारत में 399 रुपये प्रति महीना) है और इसमें एक्स्ट्रा क्रिएटिव टूल की एक सीरीज शामिल है। एआई क्लिप्स को अब उस पैकेज के पार्ट के तौर पर जोड़ा जा रहा है।
यह ऐप के अंदर कैसे काम करता है
एआई क्लिप्स को स्नैपचैट के लेंस स्टूडियो में बनाया गया है। डेवलपर्स कंपनी के GenAI टूल का उपयोग करके ये लेंस बना सकते हैं। एक बार लेंस मिलने पर यूजर्स इसे चुन सकते हैं और इसे अपनी फोटो पर लगा सकते हैं। फिर ऐप उस सेटअप के बेस पर एक छोटी वीडियो क्लिप तैयार कर देता है। इसके लिए आपको एडिटिंग सीखने या थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। स्नैपचैट ऐप के अंदर सब कुछ होता है।
ये भी पढ़ें