1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iOS 17.1.1: iPhone यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, जानें मिलेंगे कौन से नए फीचर

iOS 17.1.1: iPhone यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, जानें मिलेंगे कौन से नए फीचर

 Published : Nov 09, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 01:26 pm IST

Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। कंपनी ने इसे भी अब iOS 17.1.1 अपडेट के साथ फिक्स कर दिया है।

Apple ने यह अपडेट सामने आई एक गड़बड़ी के चलते रिलीज किया है।- India TV Hindi
Apple ने यह अपडेट सामने आई एक गड़बड़ी के चलते रिलीज किया है। Image Source : APPLE

आईफोन यूजर्स के लिए एक नया अपडेट है। अगर आपका हैंडसेट आईओएस17 (iOS17) बेस्ड है तो आपके हैंडसेट के लिए इसका नया वर्जन iOS17.1.1 रिलीज कर दिया गया है। आप इस वर्जन को अपने आईफोन में अपडेट कर सकते हैं। Apple ने यह अपडेट सामने आई एक गड़बड़ी के चलते रिलीज किया है। इस अपडेट को वेदर लॉक स्क्रीन विजेट में गलत दिख रहे सिंबल को ठीक करने के लिए पेश किया है। कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने के साथ ही iOS 17 अपडेट को भी पेश किया था, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। नए 17.1.1 अपडेट को कंपनी ने वेटर लॉक स्क्रीन विजेट में दिख रहे गलत स्नोफॉल सिंबल को ठीक करने के लिए पेश किया है।

नए वर्जन में परेशानी कर दी गई है फिक्स

कुछ समय से Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। कंपनी ने इसे भी अब iOS 17.1.1 अपडेट के साथ फिक्स कर दिया है। काफी समय से यूजर्स BMW समेत कई कारों में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद कंपनी ने यह अपडेट जारी किया है। यह अपडेट iOS 17.1 के रिलीज होने के ठीक दो हफ्ते बाद आया है, और यह बेहतर AirDrop शेयरिंग और बेहतर Apple Music एक्सपीरियंस के साथ-साथ NFC की दिक्कत को भी ठीक करता है। साथ ही इस अपडेट में वेदर लॉक स्क्रीन विजेट को भी फिक्स किया है।

iOS 17.1.1 कैसे करें अपडेट

  • अगर आप अपने Apple डिवाइस को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
  • अपडेट के लिए सबसे पहले अपने iPhone के सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और General पर टैप करें।
  • यहां साफ्टवेयर अपडेट के विकल्प पर टैप करें।
  • अब आपको उपलब्ध अपडेट के बारे में जानकारी दी जाएगी, इसे डाउनलोड और इस्टॉल करें।
  • इसके बाद अपना पासकोड डालें और सभी नियमों के लिए हामी भरें।
  • अब आपको नया अपडेट मिल जाएगा।
  • एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, आपका डिवाइस लेटेस्ट iOS वर्जन के साथ रिबूट हो जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक