Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में मिल रहा iPhone 13, ऑफर के साथ 20 हजार रुपये में खरीदने का मौका

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में मिल रहा iPhone 13, ऑफर के साथ 20 हजार रुपये में खरीदने का मौका

Written By: Gaurav Tiwari Published : Feb 07, 2025 04:05 pm IST, Updated : Feb 07, 2025 04:05 pm IST

आईफोन खरीदने की चाहत है लेकिन बजट इजाजत नहीं दे रहा है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत में नहीं है। अब आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में आईफोन खरीद सकते हैं। अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को iPhone 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। अब आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone, iPhone 13 price, iPhone 13 Price drop, iPhone 13 Price cut, iPhone 13 Discount- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो इस समय आप आईफोन को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

आईफोन लेना है लेकिन बजट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप बजट कम होने की वजह से एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप एंड्रॉयड की कीमत पर Apple iPhone खरीद सकते हैं। iPhone 13 की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है जिसके बाद अब आप इसे मिड रेंज फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत पर खरीद सकते हैं।

iPhone 13 कुछ साल पुराना होने के बावजूद आज भी यह कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है। इसके अलावा अगर आप अपने डेटा की सेफ्टी की चाहते हैं तो आप इस फोन को सस्ते में खरीदकर टेंशन फ्री हो सकते हैं। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो iPhone 13 पर हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे। आइए आपको iPhone 13 पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर के बारे में बताते हैं।

iPhone 13 पर आया धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ग्राहकों को iPhone 13 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। अमेजन ने iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की कीमत पर बड़ी कटौती की है। Amazon में iPhone 13 128GB इस समय 59,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। कंपनी ग्राहकों को इसे 27% डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है। 27% डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 43,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर ने कराई मौज 

इस पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेजन ग्राहकों को 1,319 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे  रहा है। अगर आप बजट कम है तो आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। आपको इस फोन पर 1,981 रुपये की मंथली ईएमआई देनी पड़ेगी। 

अमेजन का एक्सचेंज ऑफर ग्राहकों की मौज करा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस फोन को कुछ हजार रुपये में ही खरीद सकते हैं। अमेजन इस पर 40,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो भारी बचत कर सकते हैं। अगर आप एक्सचेंज ऑफर में 20 से 25 हजार रुपये तक की भी बचत कर लेते हैं तो आपको iPhone 13 करीब 20 हजार रुपये में ही मिल जाएगा।

iPhone 13 के फीचर्स

  1. iPhone 13 में आपको एल्यूमिनिय फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल वाला डिजाइन मिलता है।
  2. इसमें कंपनी ने IP68 की रेटिंग दी है जिससे पानी पड़ने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।
  3. इसमें आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए iPhone 13 में Apple A15 Bionic चिपसेट दिया गया है। 
  5. इसमें कंपनी ने 4GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए रियर में 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  8. iPhone 13 में 3240mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 सीरीज की भारत में सेल हुई शुरू, 17000 रुपये तक का मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement