Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 14 512GB की कीमत में फिर हुई बड़ी कटौती, Amazon से सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

iPhone 14 512GB की कीमत में फिर हुई बड़ी कटौती, Amazon से सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jan 05, 2025 12:24 pm IST, Updated : Jan 05, 2025 12:24 pm IST

iPhone 14 512GB वेरिएंट की एक बार फिर से कीमत धड़ाम हो चुकी है। अगर आप नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस समय इस आईफोन पर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

iPhone 14, iPhone 14 Offer, iPhone 14 Discount, iPhone 14 Discount Offer, iPhone 14 Price drop- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो iPhone 14 की कीमत में आई बड़ी गिरावट।

Apple की तरफ से साल 2022 में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया गया था। दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब इस आईफोन के दाम काफी नीचे खिसक चुके हैं। अगर आप 2025 में आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि iPhone 14 512 को सस्ते में खरीदने का आपके पास सबसे बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट में इस आईफोन सीरीज के अलग अलग वेरिएटं में ग्राहकों को धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। 

आईफोन्स अपने प्रीमियम डिजाइन और सबसे अलग सेफ्टी सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। iPhone 14 को मार्केट में आए हुए भले ही दो साल बीत गए हों लेकिन, अब भी यह स्मार्टफोन कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन सीरीज को परफॉर्मेंस के मामले में पीछे छोड़ देता है। iPhone 14 512GB का Apple A15 Bionic चिपसेट आपको मल्टी टास्किंग के साथ हैवी टास्क के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 

iPhone 14 512GB की धड़ाम हुई कीमत

अमेजन ने नए साल पर iPhone 14 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की है। इस समय आप इस स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Amazon में iPhone 14 512GB वेरिएंट इस समय 1,09,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि अब इसकी कीमत में 30% की बड़ी कटौती की गई है। डिस्काउंट ऑफर के बाद इसकी कीमत 76,900 रुपये रह गई है। 

अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को 30% फ्लैट डिस्काउंट के साथ कुछ दूसरे डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रहा है।  कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा आप इस स्मार्टफोन 3,464 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। इन ऑफर्स के अलावा कंपनी अपने तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है जिसमें आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं। 

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन तो आप उसे 22,800 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आपको इस ऑफर की आधी कीमत भी मिल जाती है तो आप iPhone 14 512GB वेरिएंट को काफी सस्ते दाम में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह पुराने फोन की फिजिकल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा। 

iPhone 14 512GB वेरिएंट के फीचर्स

  1. iPhone 14 को कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक पैनल के साथ डिजाइन किया है। 
  2. धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें कंपनी ने IP68 रेटिंग उपलब्ध कराई है। 
  3. इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले मिलती है जिसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। 
  4. डिस्प्ले में कंपनी ने सेरेमिक शील्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी है। 
  5. परफॉर्मेंस के लिए ऐप्पल ने इस आईफोन में Apple A 15 Bionic चिपसेट दिया है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 12+12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। 
  7. इसमें 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है। 

यह भी पढ़ें- कुछ दिन का बस और इंतजार! बाजार में आने वाली है Oppo Reno 13 सीरीज, लीक हुई कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement