iPhone 15 की कीमत में बहुत बड़ी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके 128GB और 256GB दोनों वेरिएंट की कीमत में यह कटौती की गई है। एप्पल ने इस आईफोन को 2023 के सितंबर में लॉन्च किया था। फोन में डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
iPhone 15 पर ऑफर
एप्पल ने इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, इसके 256GB वाले वेरिएंट को 89,900 रुपये में पेश किया गया था। iPhone 16 के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 69,900 रुपये हो गई थी। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 51,299 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
iPhone 15 का 256GB वाला वेरिएंट 60,799 रुपये में मिल रहा है। फोन की कीमत में 29,000 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी गई है। iPhone 15 को फ्लिपकार्ट पर 56,749 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, 256GB वाले वेरिएंट को 66,749 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 6,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
iPhone 15 के फीचर्स
एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने प्रो मोशन डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह एप्पल के A16 Bionic चिपसेट के साथ आता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। फोन में USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, इसमें डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
क्या iPhone 15 खरीदना है फायदेमंद?
iPhone 15 को लॉन्च हुए करीब 3 साल हो गए हैं। जल्द ही, एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के प्रो मॉडल अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। ऐसे में पुराने iPhone 15 में आपको अगले 4 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट तो मिलेंगे, लेकिन इसमें एप्पल इंटेलिजेंस फीचर और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Redmi ने ग्लोबली लॉन्च किया 7500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, जल्द भारत में होगा पेश?