आईफोन लेने की चाहत हर किसी में होती है। हालांकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में ये इतने महंगे होते हैं कि अधिकांश लोग डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आप भी आईफोन के सस्ते होने या फिर सेल ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। iPhone 15 पर एक धमाकेदार ऑफर आया है जिसके बाद आप इसे सबसे कम प्राइस में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि iPhone 15 को सस्ते में खरीदने का यह मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन दे रहा है। अमेजन में नई सेल की शुरुआत हो चुकी है और कंपनी इसमें ग्राहकों को iPhone 15 256GB पर धांसू डील दे रही है। iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने के बाद से इसके दाम में लगातार गिरावट जारी है।
iPhone 15 256GB इस समय अमेजन पर 89,600 रुपये पर लिस्टेड है। लेकिन आप इस समय सेल ऑफर पर इसे काफी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। अमेजन इस मॉडल पर ग्राहकों को 15% का तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 75,900 रुपये में खरीद कर अपने 14 हजार रुपये सीधे-सीधे बचा सकते हैं।
अमेजन ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है। सेल ऑफर में अमेजन ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कॉर्ड्स पर आप 4000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी 3,419 रुपये की मंथली ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। बैंक ऑफर के अलावा इसमें एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बदल कर 27 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jio के सस्ते प्लान उड़ाई Airtel-BSNL की नींद, नेटफ्लिक्स के साथ डेली मिलेगा 2GB डेटा
संपादक की पसंद