2025 में आईफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। iPhone 15 के दाम में एक बार फिर से कटौती हुई है जिसके बाद अब आप इसे अब तक के सबसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। न्यू ईयर के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स ऑफर कर रही हैं। इस कड़ी में अमेजन ने iPhone 15 के अलग अलग वेरिएंट पर भारी भरकम छूट दे दी है। अगर आप अभी खरीदार करते हैं तो अपने लाखों रुपये बचा सकते हैं।
ऐप्पल आईफोन्स अपनी बिल्ड क्वालिटी और प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आप डेटा की प्राइवेसी चाहते हैं तो स्मार्टफोन्स कैटेगरी में आईफोन्स एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आप भी पिछले काफी दिनों से आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब अमेजन ने आपको शानदार मौका दे दिया है। अमेजन के 2025 न्यू ईयर ऑफर की सबसे खास बात यह है कि फ्लैट डिस्काउंट के साथ आपको दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दिए जाए रहे हैं।
अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म में iPhone 15 256GB वेरिएंट को 89,600 रुपये पर लिस्ट किया है। लेकिन अब 2025 न्यू ईयर के मौके पर ग्राहकों को इस पर 16 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन के इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 74,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 3,631 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी घर ले जा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो अगर आप RBL Bank के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इन ऑफर्स के अतिरिक्त आप एक्सचेंज ऑफर्स में भारी भरकम बचत कर सकते हैं। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करा कर 27000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर ही निर्भर करेगा।
संपादक की पसंद