1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 256GB वेरिएंट की औंधे मुंह गिरी कीमत, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

iPhone 15 256GB वेरिएंट की औंधे मुंह गिरी कीमत, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 16, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 04:44 pm IST

iPhone 15 के 256GB वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

iPhone 15 price cut, iphone 15 offer- India TV Hindi
आईफोन 15 Image Source : APPLE

iPhone 15 की कीमत में फिर से भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर यह फोन फिर से सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 16 लॉन्च होने के बाद कंपनी ने फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की थी। एप्पल के इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में खरीदा जा सकता है। इसके 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में भारी कटौती की गई है। साथ ही, फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

यहां मिलेगा सबसे सस्ता

Flipkart पर इसके 256GB वाले वेरिएंट को 70,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत में करीब 9,000 रुपये की कटौती की गई है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से इसे 69,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 15 के 256GB वाले वेरिएंट की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Amazon पर iPhone 15 के 256GB वेरिएंट को 75,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट की खरीद पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन से इस आईफोन को 71,900 रुपये में खरीद सकेंगे। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल के इस आईफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो डायनैमिक आईलैंड फीचर के साथ आता है। यह आईफोन A16 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है और यह 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 2x टेलीफोटो ऑप्टिकल क्वालिटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के बैक में 12MP का कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Moto G35 5G की सेल शुरू, 352 रुपये की EMI में घर लाएं 50MP कैमरा वाला धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक