Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale: iPhone 15 Pro की कीमत में बड़ी गिरावट, आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Amazon Sale: iPhone 15 Pro की कीमत में बड़ी गिरावट, आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Written By: Gaurav Tiwari Published : Sep 26, 2024 11:58 pm IST, Updated : Sep 26, 2024 11:58 pm IST

अमेजन में Great Indian Festival Sale 2024 की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल iPhone 15 Pro के 256GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Flipkart Sale, BBD Sale, Amazon SaleFlipkart BBD Sale, Tech news, Tech news in Hindi, Gadgets News, - India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो प्रीमियम आईफोन पर आया बंपर डिस्काउंट ऑफर।

आईफोन्स दूसरे फोन्स की तुलना में बेहद महंगे होते हैं। इसलिए हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता है। लेकिन जब से ऐपल की तरफ से iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया गया है तब से दूसरे मॉडल्स के दाम नीचे खिसक गए हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल ने ग्राहकों को दोगुना खुशी दे दी है। अमेजन में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो चुकी है। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सेल ऑफर में आप हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में कंपनी अपने ग्राहकों को आईफोन 13, iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अमेजन की सेल में iPhone 15 Pro को लोवेस्ट प्राइस में लेने का बढ़िया मौका है। अभी इसमें आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ तगड़े बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल जाएगा जिसमें आप हजारों रुपये बचा सकते हैं। 

iPhone 15 Pro में आया बंपर डिस्काउंट

आपको बता दें कि अमेजन में iPhone 15 Pro का 256GB वेरिएंट इस समय 1,39,800 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि Great Indian Festival Sale में आपको इस मॉडल पर 14 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 1,19,900 रुपये में खरीद सकते हैं। सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही आप करीब 20 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। 

अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर लेते हैं तो आपकी एक्स्ट्रा बचत हो जाएगी। अमेजन ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा आपको फोन में 55000 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि ध्यान रहे कि आपको पुराने फोन की कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा। 

iPhone 15 Pro के फीचर्स

iPhone 15 Pro में आपको 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको टाइटेनियम फ्रेम और बैक पैनल में ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन A17 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है जो कि बेहद पॉवरफुल है। इसमें आपको 1TB तक की स्टोरेज और 8GB तक की रैम दी गई है। iPhone Pro में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48+12+12 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement