1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 Plus की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 16 Plus की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिलेगा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 05, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 09:42 pm IST

iPhone 16 Plus में बड़ा प्राइस कट किया गया है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। आईफोन पर यह ऑफर अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं, बल्कि रिलायंस डिजिटल पर दिया जा रहा है।

iPhone 16 Plus massive price cut- India TV Hindi
आईफोन 16 प्लस की कीमत में भारी कटौती Image Source : INDIA TV

iPhone 16 Plus की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आईफोन 16 प्लस पर यह ऑफर अमेजन-फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे डिजिटल मोबाइल डेज सेल में यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में मिलेगा। यह सेल 4 फरवरी से लेकर 8 फरवरी के बीच आयोजित की जा रही है।

iPhone 16 Plus पर ऑफर

एप्पल ने इस आईफोन को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। रिलायंस डिजिटल पर यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसे 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा आईफोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से यह आईफोन आप महज 70,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। iPhone 16 Plus को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 Plus के फीचर्स

एप्पल के इस आईफोन में 6.7 इंच का बड़ा सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। एप्पल ने इस आईफोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया है। यह आईफोन दमदार A18 Bionic चिपसेट के साथ आता है और इसमें एप्पल इंटेलिजेंस फीचर दिया गया है। आईफोन 16 प्लस में कंपनी ने एल्युमीनियम बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा एप्पल का यह आईफोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा।

iPhone 16 Plus के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमर मिलता है। इसके अलावा इस आईफोन में 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 16 प्लस में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है। यह आईफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

iPhone 16 Plus फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, OLED, XDR
प्रोसेसर A18 Bionic
स्टोरेज 512GB
कैमरा 48MP + 12MP, 12MP

यह भी पढ़ें - YouTube ने खत्म की भाषा की 'दीवार', 27 लैंग्वेज में डब कर पाएंगे वीडियो, क्रिएटर्स की हुई मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक