iPhone 16e Pre-Booking: टेक जायंट Apple ने लंबे इंतजार के बाद अपना सबसे सस्ता आईफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने 19 फरवरी को iPhone 16e को पेश किया था। अगर आप इस लेटेस्ट आईफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से iPhone 16e की प्री बुकिंग शुरू हो गई है। इसके सेल 28 फरवरी से शुरू होगी।
Apple लेटेस्ट iPhone 16e को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। अगर आप प्री ऑर्डर करते हैं तो आप अचअछी खासी बचत कर पाएंगे। ऐपल ग्राहकों को iPhone 16e को ईएमआई पर भी खरीदने का ऑप्शन दे रहा है। इसे आप सिर्फ 2 से 3 हजार रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। EMI 24 महीने के लिए रहेगी। 24 महीने की ईएमआई पर आपको कंपनी 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
iPhone 16e की खरीदारी पर कंपनी ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रही है। आपको इस पर तीन महीने के लिए Apple music, Apple TV+, Apple आर्केड, Apple Fitness+ और Apple News+ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आप लेटेस्ट आईफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ थर्ड पार्टी रिटेलर्स से खरीद पाएंगे।
आपको बता दें कि Apple iPhone 16e को कंपनी ने दो शानदार मैट फिनिश कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट के साथ लॉन्च किया है। इस फोन के लिए कंपनी ने पांच कलर ऑप्शन विंटर ब्लू, फ्यूशिया, लेक ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट के साथ सिलिकॉन केस भी पेश किए हैं। इनकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 3300 रुपये होगी।
iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज, 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज तक के ऑप्शन मौजूद हैं। 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये, 256GB वाले मॉडल की कीमत 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है।
यह भी पढ़ें- BSNL ने 395 दिन वाले प्लान में की ऑफर्स की बारिश, X पर पोस्ट करके दी बड़ी जानकारी
संपादक की पसंद