1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 पर गजब का ऑफर, 47742 रुपये में लाएं घर, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

iPhone 17 पर गजब का ऑफर, 47742 रुपये में लाएं घर, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 11, 2026 08:17 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 08:17 pm IST

iPhone 17 को अब तक के सबसे कम प्राइस में घर ला सकते हैं। वैलेंटाइन्स सेल में आप इस आईफोन को महज 47,742 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

iPhone 17, iPhone 17 Offer- India TV Hindi
आईफोन 17 पर गजब का ऑफर Image Source : PTI

iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह लेटेस्ट आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। वैलेंटाइन्स डे सेल में एप्पल के इस आईफोन को 47,742 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में घर ला सकते हैं। यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नहीं मिलेगा। आईफोन 17 पर यह बड़ा ऑफर Croma पर चल रहे वैलेंटाइन्स डे सेल में मिलेगा। आइए, जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

क्या है ऑफर?

Croma पर 6 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच वैलेंटाइन्स डे सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में आप iPhone 17 को भारी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। एप्पल ने इस आईफोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है।

अगर, आपका पुराना फोन सही कंडीशन में है तो आप 23,500 रुपये और बचा सकते हैं। इसके अलावा 1,658 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। सभी ऑफर के साथ iPhone 17 को आप 47,742 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ रिटेल स्टोर, दिन और डिवाइस की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

iPhone 17 के फीचर्स

एप्पल का यह लेटेस्ट आईफोन 6.1 इंच के ProMotion सुपर XDR डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। यह आईफोन A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है, जो Apple Intelligence यानी AI फीचर्स से लैस है। इसमें डुअल 5G सिम कार्ड और डुअल बैंड WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। फोन में ब्लूटूथ, NFC, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

iPhone 17 में कैमरा के साथ-साथ एक्शन बटन मिलेगा। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 11 से 12 घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें चार्जिंग के लिए 40W वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 10a में मिलेगा iPhone वाला खास फीचर, FaceTime के जरिए कर पाएंगे वीडियो कॉल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक