1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 Pro Max: अमेजन या फ्लिपकार्ट, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता आईफोन 17 प्रो मैक्स

iPhone 17 Pro Max: अमेजन या फ्लिपकार्ट, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता आईफोन 17 प्रो मैक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 15, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 02:42 pm IST

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको सबसे अच्छे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

iPhone 17 Pro Max, iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max price, iPhone 17 Pro Max 1 tb price, - India TV Hindi
512 GB स्टोरेज वाले आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च Image Source : APPLE

iPhone 17 Pro Max Offers: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने पिछले महीने आईफोन की नई 17 सीरीज को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही आईफोन 17 की दीवानगी में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। भारतीयों में आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी देखी जा रही है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको सबसे अच्छे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम जानेंगे कि आईफोन 17 प्रो मैक्स के साथ कौन-सी ई-कॉमर्स साइट पर सबसे तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं।

1 TB स्टोरेज वाले आईफोन 17 प्रो मैक्स की क्या चल रही है कीमत

अमेजन पर 1 TB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स (डीप ब्लू कलर) 1,89,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। जबकि कॉस्मिक ऑरेंज कलर में ये स्मार्टफोन 1,74,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। फ्लिपकार्ट पर डीप ब्लू और कॉस्मिक ऑरेंज कलर में आईफोन 17 प्रो मैक्स 1,89,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट हैं और अभी Sold Out हैं। 

512 GB स्टोरेज वाले आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च

अमेजन पर 512 GB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स उपलब्ध नहीं है। फ्लिपकार्ट पर डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और सिल्वर कलर में 512 GB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स 1,69,900 रुपये में मिल रहा है।

कितने रुपये में आएगा 256 GB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स

अमेजन पर 256 GB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स (कॉस्मिक ऑरेंज) 1,49,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि सिल्वर कलर में ये स्मार्टफोन 1,34,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। फ्लिपकार्ट पर डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और सिल्वर कलर में 256 GB स्टोरेज वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स 1,49,900 रुपये में मिल रहा है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर क्या चल रहे हैं ऑफर्स

अगर आप अमेजन से आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदते हैं और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह, फ्लिपकार्ट से आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदते हैं तो एसबीआई और एक्सिस बैंक के फ्लिपकार्ट को-ब्रैंडेड क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक