1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 Pro की नई लीक, एप्पल करने जा रहा बड़ा बदलाव, अब स्टोरेज फुल होने की टेंशन होगी खत्म

iPhone 17 Pro की नई लीक, एप्पल करने जा रहा बड़ा बदलाव, अब स्टोरेज फुल होने की टेंशन होगी खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 09, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 04:27 pm IST

iPhone 17 Pro के बारे में एक नई लीक सामने आई है। एप्पल के इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन के प्रो मॉडल में यूजर्स को स्टोरेज फुल होने की टेंशन नहीं रहेगी। नई आईफोन 17 सीरीज में इसके अलावा कई और बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

iPhone 17 Pro- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो (रूमर्ड पिक्चर) Image Source : ONLEAKS

iPhone 17 सीरीज अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च होगी। इस सीरीज के बारे में लगातार नई लीक सामने आ रही है। एप्पल की इस सीरीज में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। एप्पल अपनी अपकमिंग सीरीज के प्रो मॉडल के डिजाइन में बदलाव करने के साथ-साथ इसकी स्टोरेज कैपेसिटी भी बढ़ाने वाला है। यूजर्स को अब फोन की मेमोरी फुल होने की टेंशन नहीं रहेगी। आईफोन 17 प्रो से जुड़ी एक नई लीक आई है, जिसमें फोन की कीमत के साथ-साथ स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी भी मिली है।

मिलेगी ज्यादा स्टोरेज

iPhone 17 Pro के बारे में चीनी टिप्सटर Setsuna Digital ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर डिटेल शेयर की है। इस साल लॉन्च होने वाले प्रो मॉडल में 128GB वाला वेरिएंट लॉन्च नहीं होगा। एप्पल इस साल अपने दोनों प्रो मॉडल को 256GB वाले बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकता है। यह वाला मॉडल तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च होगा। पिछले साल iPhone 16 Pro में 128GB वाला वेस वेरिएंट लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये थी।

iPhone 17 Pro संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच सुपर रेटिना, 120Hz
प्रोसेसर A19 Pro Bionic
स्टोरेज 256GB/512GB/1TB
कैमरा 50MP + 48MP + 50MP, 12MP
OS iOS 26, एप्पल इंटेलिजेंस

iPhone 17 Pro के बेस 256GB वाले मॉडल की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले 50 डॉलर यानी लगभग 4,400 रुपये ज्यादा होगी। ऐसे में iPhone 17 Pro को 1,24,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 17 Plus की जगह iPhone 17 Air लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत भी 1 लाख रुपये की रेंज में होगी।

iPhone 17 pro
Image Source : SETSUNA DIGITAL/WEIBOआईफोन 17 प्रो लीक

iPhone 17 Pro में कंपनी A19 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है। एप्पल का यह आईफोन 12GB रैम के साथ आएगा। इसमें कंपनी वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम देगा, जो फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। इसमें नया स्क्रैच रेसिस्टेंट और एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले कोटिंग सिस्टम मिलेगा। iPhone 17 Pro के प्रो मॉडल में 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा यह 8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस साल लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज में ChatGPT-5 का सपोर्ट मिलेगा। यह आईफोन सीरीज iOS 26 के साथ लॉन्च होगी, जिसमें एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत धड़ाम, 50000 रुपये सस्ता हुआ 200MP कैमरे वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक