iPhone 18 का इंतजार इस साल ज्यादा लंबा हो सकता है। चिप की कमी और सप्लाई चेन में दिक्कत की वजह से एप्पल अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव कर सकता है। कंपनी पहले प्रीमियम मॉडल्स की लॉन्चिंग को तरजीह दे सकती है। इसके अलावा कंपनी इस साल अपना पहला फोल्डेबल फोन भी मार्केट में उतारने की तैयारी है। पिछले साल कंपनी ने अपने सबसे पतले iPhone को लॉन्च किया था।
iPhone 18 में देरी की संभावना
Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल मार्केट स्ट्रेटेजी में हुए शिफ्ट और सप्लाई चेन को देखते हुए iPhone 18 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट्स जैसे कि iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 को प्रॉयरटाइज कर सकता है। वहीं, iPhone 18 और iPhone 18e को अगले साल यानी 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इन प्रो मॉडल्स के अलावा एप्पल अपने फोल्डेबल फोन iPhone Fold भी इस साल उतार सकता है।
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टेक कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन के साथ दो नॉन-फोल्डिंग डिवाइस को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। वहीं, iPhone 18 को अगले साल की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। पहले भी इसे लेकर लीक सामने आ चुकी है। एप्पल का यह मूव चिप के शॉर्टेज को लेकर लिया गया है। AI चिप्स की बढ़ते डिमांड को देखते हुए चिप मेकर्स ने प्रीमियम चिप का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।
iPhone 17e जल्द होगा लॉन्च!
iPhone 18 सीरीज से पहले iPhone 17e को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। इस फोन से जुड़ी जानकारी भी पिछले दिनों सामने आई है। इस अफोर्डेबल आईफोन को A18 Bionic चिप के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। यह आईफोन AI फीचर्स से लैस होगा।
पिछले साल एप्पल के आईफोन की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली है। अमेरिकी कंपनी ने पिछला तिमाही में बंपर कमाई की है। कंपनी का रेवेन्यू ऑल टाइ हाई पर पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पिछले साल कलेक्ट किए गए रेवेन्यू के मुकाबले 15.65 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। एप्पल ने 143.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू जेनरेट किया है। इसकी वजह से कंपनी का प्रॉफिट 42.1 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - सरकार की नई वॉर्निंग, फेक आइडेंटिटी बनाकर हैकर्स कर रहे कॉन्टैक्ट, जानें कैसे बचें