1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro Max के कैमरा और वजन को लेकर नया खुलासा, लीक से मिली बड़ी जानकारी

iPhone 18 Pro Max के कैमरा और वजन को लेकर नया खुलासा, लीक से मिली बड़ी जानकारी

 Published : Apr 12, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 06:38 pm IST

iPhone 18 Pro Max के कैमरा और इसके वजन को लेकर ताजा लीक से नई जानकारी मिली है और ये हैरान करने वाली लग सकती है।

iphone- India TV Hindi
आईफोन Image Source : APPLE

iPhone 18 Pro Max: एप्पल के iPhone 18 का इंतजार कर रहे आईफोन लवर्स के लिए नए जानकारी निकलकर सामने आई है। एप्पल सितंबर में अपनी अगली फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जैसा कि वह हर iPhone के लिए करता है। सितंबर सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। एक नई अफवाह से पता चलता है कि टेक दिग्गज अपने अपकमिंग iPhone 18 लाइनअप में बहुत महत्वाकांक्षी अपग्रेड ला सकता है। हालिया अफवाहों के मुताबिक एप्पल एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर की टेस्टिंग कर रहा है जो इसके अपकमिंग आईफोन के जूम परफॉर्मेंस में काफी सुधार कर सकता है।

Apple iPhone 18 Pro के लिए DSLR-जैसी टेलीकन्वर्टर की टेस्टिंग कर रहा है

लीक के मुताबिक Apple iPhone 18 Pro सीरीज़ में टेलीकन्वर्टर-स्टाइल कैमरा लाने का प्लान बना सकता है। टेलीकन्वर्टर कैमरा आमतौर पर DSLR कैमरों में यूज किया जाता है और इसलिए अपकमिंग iPhone सीरीज में इसे शामिल करना एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

iPhone 18 Pro Max अभी तक का सबसे हैवी आईफोन होगा

टिप्सटर Digital Chat Station की तरफ से आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max का वजन 240 ग्राम से ज्यादा होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो ये iPhone 17 Pro Max के वजन से भी ज्यादा वजन होने वाला है। गौरतलब है कि iPhone 17 Pro Max का वजन 233 ग्राम था। 240 ग्राम से ज्यादा वेट होने की सूरत में ये अभी तक का सबसे हैवी आईफोन हो जाएगा।

अगर हम आईफोन के पिछले मॉडल्स को याद करें तो iPhone 14 Pro Max का वजन 240 ग्राम था और iPhone 16 Pro Max का वजन 227 ग्राम था, ध्यान रहे कि इसमें टाइटेनियम फ्रेम दिया गया था। iPhone 17 Pro Max के साथ एप्पल टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम पर शिफ्ट हो गया था और इसी की वजह से iPhone 17 Pro Max का वजन आईफोन में बढ़ गया था।

iPhone 18 Pro Max में क्यों होगा ज्यादा वजन

अब एप्पल के iPhone 18 Pro Max में भी एल्यूमिनियम फ्रेम यूज करने की उम्मीद है जिसकी वजह से इसका वजन भी ज्यादा रहने की संभावना है। एप्पल के अपनी समान स्ट्रेटेजी लागू करने की उम्मीद है और इसके चलते फोन का वजन ज्यादा रहने की उम्मीद बन रही है। इसके अलावा इस टेक जाएंट के हैवी बैटरीज इस्तेमाल करने और बेहतर कूलिंग सिस्टम देने की उम्मीद है जिसके चलते iPhone 18 Pro Max की मोटाई और वजन दोनों बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें 

Jio का लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म JioXplor आया, जानें क्या है ये और कौनसी हैं खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक