Apple अपने अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज के डायनैमिक आईलैंड के डिजाइन में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। अमेरिकी कंपनी ने 2022 में पहली बार डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले इंट्रोड्यूस किया था, जिसे iPhone 14 Pro सीरीज में दिया गया था। iPhone 15 सीरीज के साथ कंपनी ने हर मॉडल में डायनैमिक आईलैंड देना शुरू कर दिया था। अब, 2026 में एक बार फिर से डायनैमिक आईलैंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
डायनैमिक आईलैंड में बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी वजह से डायनैमिक आईलैंड में बदलाव किया जा सकता है। अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसमें UDC इस्तेमाल होने की वजह से डायनैमिक आईलैंड के एरिया को कम किया जाएगा। इसमें इंफ्रारेड फ्लड इलुमिनेटर को फेसआईडी सिस्टम में लगाया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी साइज में 35% की कटौती की जाएगी।

iPhone 18 Pro सीरीज को इस साल सितंबर में पेश किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro के मुकाबले इसके प्रोसेसर में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह आईफोन 2nm चिपसेट के साथ आ सकता है। यह एप्पल का पहला डिवाइस होगा, जो A20 Pro Bionic चिपसेट के साथ आएगा। इस सीरीज के साथ iPhone Fold या iPhone UItra को भी पेश किया जा सकता है। इसमें भी लेटेस्ट A20 Pro चिप दिए जाने की उम्मीद है।
एप्पल के iPhone 18 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का कैमरा डिजाइन iPhone 17 Pro की तरह ही होगा। इसमें 48MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - घर में लगा है CCTV कैमरा या कर रहे खरीदने की तैयारी, रहें सावधान डेटा हो सकता है चोरी