1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स के लिए मुसीबत बना अलार्म, Apple ने कहा- ला रहे हैं सॉल्यूशन

iPhone यूजर्स के लिए मुसीबत बना अलार्म, Apple ने कहा- ला रहे हैं सॉल्यूशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 02, 2024 08:32 am IST,  Updated : May 02, 2024 08:32 am IST

iPhone यूजर्स को अलार्म की आवाज सुनाई नहीं देना एक मुसीबत बन गया है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दिक्कत को रिपोर्ट किया है। Apple ने यूजर्स की इस समस्या को जल्द दूर करने की बात कही है।

iPhone- India TV Hindi
iPhone Image Source : FILE

iPhone यूजर्स के लिए अलार्म का नहीं बजना एक मुसीबत बन गया है। कुछ यूजर्स के आईफोन में इस तरह की दिक्कत आ रही है। इन यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी इस समस्या को शेयर किया है। iPhone में अलार्म लगाने के बाद भी वह नहीं बज रहा है। एप्पल ने इस मामले में बताया कि उसे इसके बारे में जानकारी है, जल्द ही इस दिक्कत को पैच के जरिए फिक्स किया जाएगा। हालांकि, एप्पल ने फिलहाल इसके फिक्स के रोल आउट होने की समय-सीमा कंफर्म नहीं की है।

अलार्म बना मुसीबत

पिछले कुछ सप्ताह में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई iPhone यूजर्स ने पोस्ट किया है कि अलार्म लगाने के बाद भी वह नहीं बचता है। अलार्म की बहुत कम आवाज सुनाई देती है, जिसकी वजह से उन्हें पता भी नहीं चलता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि iPhone में यह दिक्कत iOS के Gaze अवेयरनेस फीचर की वजह से हो सकती है। इस फीचर को नोटिफिकेशन वॉल्यूम को कम करने के लिए डिजाइन किया है, जब यूजर फोन की तरफ देख रहे होते हैं।

यूजर्स का कहना है हो सकता है यह फीचर यूजर के अटेंशन का गलत अंदाजा लगा रहा हो और iPhone की नोटिफिकेशन वॉल्यूम को कम कर रहा हो। हालांकि, एप्पल की तरफ से iPhone में किस वजह से यह समस्या आ रही है, यह कंफर्म नहीं किया गया है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका सॉल्यूशन Gaze अवेयरनेस को डिसेबल करना बताया है।

इस तरह डिसेबल करें Gaze अवेयरनेस

  • Gaze अवेयरनेस फीचर को डिसेबल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
  • इसके बाद यूजर को फेस आईडी और पासकोड को नेविगेट करना होगा।
  • यहां उन्हें Gaze अवेयरनेस का ऑप्शन दिखेगा, जिसे वो ऑफ कर सकते हैं।

Apple ने कहा कि वो iPhone में अलार्म वाली इस समस्या का समाधान लाने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी फोन के लिए अलार्म एक नेटिव फीचर है, जिसका सभी यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। अलार्म लगाने पर नहीं बजना यूजर्स के लिए आफत बन रहा है, जिसकी वजह से वो कई काम समय पर नहीं कर पा रहे हैं। iPhone के इस बग का जल्द समाधान करना जरूरी है। इसके अलावा iPhone यूजर्स एप्पल आईडी लॉक होने वाले बग से भी जूझ रहे हैं। हो सकता है आने वाले iOS 17 के अपडेट में इन समस्याओं का समाधान मिल जाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक