कुछ ही दिनों में एप्पल आईफोन की नई सीरीज iPhone 16 लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में 4 धमाकेदार स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। नई सीरीज के आने से पहले पुरानी सीरीज के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है। iPhone 16 लॉन्च के ऐलान होने के बाद iPhone 15 के दाम तेजी से नीचे खिसक गए हैं। अगर आप आप लेटेस्ट आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में इस समय iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस समय iPhone 15 का 128GB वाला वेरिएंट अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी करने पर आप फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। आइए आपको iPhone 15 पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए iPhone 15 पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 128GB वेरिएंट इस समय 79,600 रुपये पर लिस्टेड है। अभी कंपनी इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 20 पर्सेंट का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो फ्लैट डिस्काउंट में आप सीधे सीधे 16 हजार से अधिक की बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे39,600 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज करा सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप iPhone 15 को और भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Virtual ID क्या होती है? आधार के बिना ही हो जाएंगे सारे काम, जानें इसे बनाने का तरीका
संपादक की पसंद