1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में आईफोन खरीदना होगा महंगा, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह-जानें

भारत में आईफोन खरीदना होगा महंगा, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह-जानें

 Published : Mar 29, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:18 pm IST

भारतीय कस्टमर्स के लिए पहले के मुकाबले में आईफोन थोड़ा ज्यादा महंगा हो सकता है और इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है क्योंकि कंपनी ने दाम नहीं बढ़ाए हैं।

iPhone 15- India TV Hindi
आईफोन 15 Image Source : APPLE

iPhone Prices: भारत में आईफोन खरीदना अब जल्द ही महंगा हो जाएगा, खासकर अगर आप थोड़े पुराने मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं। खबरों के मुताबिक आईफोन 15 और आईफोन 16 की कीमत आने वाले समय में लगभग 5000 डॉलर बढ़ सकती है। दरअसल Apple की तरफ से अब तक रिटेलर्स को डिमांड जनरेशन सपोर्ट यानी DG सपोर्ट मिलता था जो एक बैकएंड इंसेटिव की तरह था लेकिन अब इसको बंद किया जा रहा है और इसी की वजह से आईफोन 15 और आईफोन 16 के दाम बढ़ सकते हैं।  

क्या है पूरी बात-डिटेल में समझें

इस बदलाव की मुख्य वजह डिमांड जेनरेशन सपोर्ट को बंद करने से जुड़ी है। यह एक बैक-एंड सुविधा है जो ब्रांड रिटेलर्स को देते हैं। इससे रिटेलर्स को प्रोडक्ट की रियल कीमत कम किए बिना छूट देने की सुविधा मिलती है। iPhone 15 और iPhone 16 जैसे मॉडलों में इस सपोर्ट ने बाजार में उनकी इफेक्टिव कीमतों को कम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सपोर्ट के बिना रिटेलर्स के पास समान छूट देने का मौका नहीं मिलेगा। इससे कस्टमर्स की तरफ से चुकाई की जाने वाली रकम में इजाफा होगा। हालांकि ऑफिशियल रिटेल प्राइस में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन बायर्स को पहले की तरह सेम ऑफर नहीं मिलेंगे।

कैशबैक ऑफर पर भी असर

रिटेलर्स को दिए जाने वाले इंसेंटिव में कमी के साथ-साथ कैशबैक ऑफर भी कम कर दिए गए हैं। पहले ग्राहकों को आईफोन पर 6000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाता था। अब यह घटकर लगभग 1000 रुपये रह गया है। इस बदलाव से आईफोन बायर्स की कुल बचत पहले ही कम हो गई है। कैशबैक ऑफर और बैकएंड डिस्काउंट में कमी का जॉइंट इफेक्ट और भी दिखाई देता है। इसका असर ग्राहकों को फाइनल पेमेंट करते समय महसूस होगा। ये भी खासकर उन कस्टमर्स को ज्यादा महूसस जिन्होंने रेगुलर खरीदारी के दौरान आईफोन खरीदा हो जब कोई बड़ी सेल नहीं चल रही होती है।

खरीदारों के लिए इसका क्या मतलब है?

भारत में स्मार्टफोन इंडस्ट्री पहले से ही मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के कारण मुश्किलों का सामना कर रही है। इसके बावजूद आईफोन की मांग लगातार बनी हुई है। कई रिटेलर्स ऊंची कीमतों से निपटने के लिए EMI (ईएमआई) ऑप्शंस पर विचार कर रहे हैं ताकि मांग स्टेबल बनी रहे।

आगे चलकर बायर्स को टाइम का ज्यादा ध्यान रखना होगा। त्योहारी सेल या अस्थायी ऑफर्स का इंतजार करके कुछ पैसे बचाए जा सकते हैं। लेकिन आम तौर पर पुराने आईफोन पर भारी छूट मिलने की संभावना कम हो सकती है। इसका मतलब है कि भारतीय कस्टमर्स के लिए पहले के मुकाबले में आईफोन थोड़ा ज्यादा महंगा हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

अप्रैल में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानिए किन पर खरीदारी के लिए रख सकते हैं नजर  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक