1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone SE 4: सस्ते आईफोन का इंतजार जल्द होगा खत्म, इन तगड़े फीचर्स के साथ होगी एंट्री

iPhone SE 4: सस्ते आईफोन का इंतजार जल्द होगा खत्म, इन तगड़े फीचर्स के साथ होगी एंट्री

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 09, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 09:53 pm IST

Apple जल्द अपने करोड़ों फैंस के लिए सस्ता iPhone लॉन्च कर सकता है। इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आई है। कंपनी इस सस्ते iPhone को अगले साल पेश कर सकता है।

iPhone SE 4- India TV Hindi
iPhone SE 4 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसमें iPhone 16 वाला डिजाइन मिल सकता है। Image Source : FILE

iPhone SE 4 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी की खबर है। एप्पल अपने अगले सस्ते आईफोन को अगले  साल लॉन्च कर सकता है। इस आईफोन में डायनैमिक आईलैंड समेत कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। iPhone SE के पिछले मॉडल को 2022 में लॉन्च किया गया था। एप्पल ने इसके चौथे जेनरेशन को पिछले साल नहीं लॉन्च किया था। इस साल भी iPhone SE को कोई मॉडल नहीं लॉन्च किया जाएगा फोन के डिस्प्ले से लेकर परफॉर्मेंस आदि में बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

iPhone SE 3 के 2022 में लॉन्च किया गया था। एप्पल के इस सस्ते आईफोन में A15 Bionic चिप का इस्तेमाल किया गया है। नए वाले बजट आईफोन के मॉडल में डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले मिल सकता है। एप्पल ने इस डिस्प्ले को iPhone 14 Pro सीरीज में सबसे पहले इस्तेमाल किया है। अब कंपनी इस प्रो डिस्ले फीचर को अपने अगले बजट स्मार्टफोन में इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

एक ट्विटर (X) यूजर माजिन बू (@MajinBuOfficial) ने अपकमिंग iPhone SE 4 के बारे में सबसे पहले डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone और iPhone SE 4 का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा ही रहेगा।

अपकमिंग आईफोन का डिजाइन iPhone 16 की तरह ही होगा। iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, iPhone 16 डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा। एप्पल के इस सस्ते आईफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी रिवील नहीं हुई है। आने वाले दिनों में इसके बारे में डिटेल सामने आ सकती है।

पहले आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें एप्पल का इन-हाउस 5G मॉडम वाला चिप मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन भी USB Type C चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। 2022 में लॉन्च हुए इसके पिछले जेनेरेशन की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये थी। अपकमिंग बजट आईफोन की कीमत भी 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Instagram यूजर्स की मौज, जल्द आ रहा कमाल का AI फीचर, टाइप करने की टेंशन खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक