Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता आईफोन, जान लें इसमें क्या कुछ होगा खास

Apple जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता आईफोन, जान लें इसमें क्या कुछ होगा खास

Written By: Gaurav Tiwari Published : Oct 14, 2024 07:49 am IST, Updated : Oct 14, 2024 07:49 am IST

अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं लेकिन महंगे होने की वजह से नहीं ले पा रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐपल जल्द ही अपने फैंस के लिए एक सस्ता आईफोन लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग आईफोन iPhone SE 4 होगा जिसमें कम दाम में बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं।

iPhone SE4, tech news hindi, tech news, Apple iPhone, Apple iPhone SE4, iPhone SE4, iPhone SE4 Price- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो ऐपल जल्द लॉन्च कर सकता है सस्ता आईफोन।

Apple की तरफ से सितंबर में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने एक से बढ़कर एक 4 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए  र्टफोन्स लॉन्च किए थे। अब ऐपल लवर्स को बेसब्री के साथ अपकमिंग iPhone SE 4 का इंतजार है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि ऐपल iPhone 16 सीरीज के साथ ही iPhone SE 4 को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस नए आईफोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। 

iPhone SE 4 को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स आ रही है। लीक्स में इसके कई सारे फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। अब इसकी लॉन्च को लेकर एक नई अपडेट आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल iPhone SE 4 को साल 2025 के शुरुआती महीने में बाजार में पेश कर सकती है। 

जल्द लॉन्च होगा सस्ता आईफोन

हाल ही में ब्लूमवर्ग की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि ऐपल अपकमिंग एसई 4 आईफोन को मार्च 2025 तक लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं iPhone SE 4 के साथ कंपनी iPad Air को भी लॉन्च कर सकती है। लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 में इस बार बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस बार SE मॉडल से होम बटन को हटा सकती है। होम बटन की बजाय यूजर्स को फेस आईडी फीचर दिया जा सकता है।

iPhone SE 4 में होंगे जबरदस्त फीचर्स

इसके अलावा iPhone SE 4 में यूजर्स को Apple Intelligence का भी सपोर्ट मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक iPhone 16 Series की तरह ही ग्राहकों को इस आईफोन में भी USB Type C चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक्शन बटन और Apple A18 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- 43 इंच स्मार्ट टीवी को 20 हजार रुपये में खरीदने का बढ़िया, फ्लिपकार्ट में हुई ऑफर्स की बरसात

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement