1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp ने iPhone यूजर्स की कराई मौज, अब किसी भी फोटो को बना सकेंगे स्टीकर

WhatsApp ने iPhone यूजर्स की कराई मौज, अब किसी भी फोटो को बना सकेंगे स्टीकर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 13, 2024 10:45 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 10:45 am IST

अगर आपके पास आईफोन है और आप चैटिंग के लिए इंस्टैंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत जल्द आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। मेटा ने आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी फोटो को स्टीकर में बदल पाएंगे।

whatsapp sticker,Tech news, whatsapp stciker edit, custom stickers, iPhone, whstapp news, new featur- India TV Hindi
आईफोन यूजर्स को वॉट्सऐप मिलने वाला है नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में मैसेजिंग, चैटिंग के साथ वीडियो कॉल के लिए सबसे ज्यादा वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता है। हर दिन करोड़ों लोग इसे यूज करते हैं। कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत और नया एक्सपीरियंस देने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। कई बार कंपनी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए अलग अलग फीचर भी पेश करती है। इसी कड़ी में एक बार फिर वॉट्सऐप ने आईफोन यानी iOS यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। 

आईफोन इस्तेमाल करने वालों को अब वॉट्सऐप में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है क्योंकि कंपनी ने चैटिंग सेक्शन में एक नया फीचर दे दिया है। अब आईओएस यूजर्स चैटिंग के दौरान कस्टम स्टिकर क्रिएट कर सकेंगे। यानी आप अपनी जरूरत के मुताबिक किसी भी तरह का स्टिकर बनाकर शेयर कर पाएंगे। यह यूजर्स के लिए एक शानदार अनुभव देने वाला है। 

इतना ही नहीं यूजर्स स्टिकर को एडिट भी कर पाएंगे। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी गैलरी में मौजूद किसी भी फोटो को आसानी से स्टिकर में बदल सकेंगे। यूजर्स फोटो में टेक्स्ट, इमोजी आदि लगाकर इसे अपने अनुसार अट्रैक्टिव बना सकते हैं। 

आपको बता दें कि आईफोन यूजर्स को पहले से ही फोटो को बैकग्राउंड से अलग करके ड्रॉप करने और उसे स्टिकर में बदलने की सुविधा मिलती थी। यूजर्स अभी तक फोटो को केवल स्टिकर में बदलने का ऑप्शन मिलता था लेकिन अब नए अपडेट के बाद यूजर्स पुराने स्टिकर को भी अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। 

अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी धीरे धीरे फेज में इस फीचर को रिलीज कर रही है। आपको जल्दी ही इसका अपडेट मिल सकता है। माना जा रहा है कि आईफोन यूजर्स के बाद कंपनी इसे एंड्रायड यूजर्स के लिए भी रिलीज करेगी। 

यह भी पढ़ें- Free में Netflix देखने का ये है तगड़ा जुगाड़, बच जाएंगे सब्सक्रिप्शन के पैसे, जान लें कमाल की ट्रिक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक