1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 9 Pro जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 9 Pro जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 03, 2024 10:22 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 12:47 pm IST

iQOO Neo 9 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आईकू के इस मिड बजट गेमिंग स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 16GB RAM, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।

iQOO Neo 9 Pro- India TV Hindi
iQOO Neo 9 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Image Source : IQOO CHINA

iQOO Neo 9 Pro जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। आईकू इंडिया ने अपने इस मिड बजट गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। नियो 9 प्रो को पिछले सप्ताह 27 दिसंबर 2023 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ घरेलू बाजार में कंपनी ने नियो 9 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। iQOO का यह गेमिंग स्मार्टफोन 16GB RAM, 1TB स्टोरेज, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी ने कंफर्म की लॉन्चिंग

iQOO India ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से इस गेमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन का नाम बताए बिना पोस्ट में लिखा है- NEO पावर और डिजाइन के लिए तैयार रहें। इस पोस्ट के साथ आईकू इंडिया ने 'हैप्पी नियो ईयर' भी मैसेज में लिखा है। 

आईकू ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम iQOO Neo 9 Pro बताया है, जिसे अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 2800 x 1260 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और HDR को सपोर्ट करता है। आईकू का यह गेमिंग फोन MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

iQOO Neo 9 Pro
Image Source : IQOO CHINAiQOO Neo 9 Pro में 16GB रैम जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर वाला प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक और रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। आईकू का यह फोन 5,160mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS का सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- वाट्सऐप में आ रहा टेलीग्राम वाला खास फीचर, फोन नंबर को रिप्लेस करेगा यूजरनेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक