1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1799 रुपये में लॉन्च हुआ वाटरप्रूफ फीचर फोन, पानी में भींगने पर नहीं होगा खराब

1799 रुपये में लॉन्च हुआ वाटरप्रूफ फीचर फोन, पानी में भींगने पर नहीं होगा खराब

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 02, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 03:51 pm IST

Itel ने Aqua फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ही साफ है इस फोन को आप पानी में डूबा के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत 1799 रुपये है।

itel Aqua- India TV Hindi
आईटेल का वाटरप्रूफ फीचर फोन Image Source : ITEL

itel ने भारत में 1799 रुपये में फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फीचर फोन की खास बात ये है कि पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होगा। यह पहला ऐसा फीचर फोन है, जो IP67 रेटिंग के साथ आता है। यही नहीं, इस फोन में 1200mAh की बैटरी भी दी गई है। इस फोन के बैक में स्मार्टफोन जैसा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके अलावा सस्ते फीचर फोन में AI बेस्ड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी दिया गया है।

itel Aqua की कीमत

इस फीचर फोन को भारत में 1,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन में खराबी होने पर 1 साल तक काउंटर वारंटी ऑफर किया जाएगा। इस फोन का IP67 रेटिंग फीचर यूजर्स को इसे 30 मीटर गहरे पानी में इस्तेमाल करने की आजादी देता है।

itel Aqua के फीचर्स

आईटेल का यह सस्ता फीचर फोन 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि धूप में भी इस फोन को यूज किया जाता है यानी आउटडोर में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर की डिटेल रिवील नहीं की है। फोन में 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

itel Aqua
Image Source : ITELआईटेल का वाटरप्रूफ फीचर फोन

इस फीचर फोन में 1,000 कॉन्टैक्ट को स्टोर किया जा सकता है। साथ ही, आप फोन की इंटरनल मेमोरी में 250 मैसेज और 60 कॉल लॉग को स्टोर कर सकते हैं। इसमें 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। फोन में 1,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है।

इस फोन में एंटरटेनमेंट के लिए FM रेडियो दिया गया है। साथ ही, इसमें कॉल रिकॉर्डिंग, इंस्टैंट रीडिंग, टाइम अपडेट सपोर्ट, कस्टमाइजेशन ऑप्शन और सुपर बैटरी मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन में IP67 रेटिंग दिए जाने की वजह से गलती से पानी में गिरने या भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Claude AI की सर्विस ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान, कंपनी ने कंफर्म किया आउटेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक