1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 98 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री में मिल रहा बहुत कुछ, डेटा खत्म होने की 'नो टेंशन'

Jio का 98 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री में मिल रहा बहुत कुछ, डेटा खत्म होने की 'नो टेंशन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 02, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 04:16 pm IST

Jio के पास अपने यूजर्स के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान हैं। रिलांयस जियो के पास एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
Jio Recharge Plan Image Source : FILE

Jio ने पिछले दिन आयोजित AGM 2024 में यूजर्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं की थी। कंपनी ने पिछले महीने अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया था। रिलांयस जियो के पास एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 

Jio का 98 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 999 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इस लाभ के लिए यूजर्स के पास 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन होना चाहिए। साथ ही, यूजर्स 5G नेटवर्क से कनेक्टेड हो। इस रिचार्ज प्लान में इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

जियो के इस सस्ते प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। साथ ही, पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। रिलायंस जियो अपने इस प्लान में Jio Cloud, Jio Cinema और Jio TV का एक्सेस देता है।

Jio AI Cloud

पिछले दिनों आयोजित Reliance AGM 2024 में जियो ने AI Cloud सर्विस की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 100GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जा रहा है। जियो के AI क्लाउड स्टोरेज में यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स आदि को स्टोर कर पाएंगे। कंपनी ने दावा किया है कि क्लाउड स्टोरेज में स्टोर की गई डिजिटल सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। Jio AI Cloud सर्विस को दिवाली के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। वेलकम ऑफर के तहत जियो यूजर्स को फ्री में 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।

Google अपने यूजर्स को फ्री में 15GB क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध कराता है। इसके बाद गूगल की क्लाउड सर्विस में 100GB तक क्लाउड स्टोरेज के लिए यूजर्स को हर महीने 130 रुपये खर्च करना पड़ता है। वहीं, Microsoft या अन्य क्लाउड स्टोरेज सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियां भी यूजर्स से हर महीने चार्ज लेती हैं।

यह भी पढ़ें - NPCI ने शुरू की UPI Circle सर्विस, बिना बैंक अकाउंट के भी कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक