1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio लाया धांसू प्लान, अब कम खर्चे में मिलेगी 1Gbps की तगड़ी स्पीड

Jio लाया धांसू प्लान, अब कम खर्चे में मिलेगी 1Gbps की तगड़ी स्पीड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2024 05:20 pm IST,  Updated : May 28, 2024 05:20 pm IST

Jio ने अपने फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड प्लान को अफोर्डेबल बना दिया है। अब यूजर्स कम खर्चे में Jio AirFiber के प्लान ले सकते हैं। यूजर्स को जियो एयरफाइबर के जरिए 1 Gbps तक की स्पीड से इंटरनेट मुहैया कराया जाता है।

JioAirFiber New Plans- India TV Hindi
JioAirFiber New Plans Image Source : FILE

Jio ने अपने प्लान में बदलाव किया है। यूजर्स को अब कम खर्चे में 1Gbps तक की स्पीड से इंटरनेट मुहैया कराया जाएगा। रिलांयस जियो ने अपने Jio AirFiber के प्लान में यह बदलाव किया है। जियो एयरफाइबर (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) यूजर्स के लिए कंपनी ने प्लान को अफोर्डेबल बना दिया है। Jio AirFiber के नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स अब 3 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान भी चुन सकते हैं। पहले उन्हें 6 महीने या फिर 12 महीने का प्लान लेना पड़ता था।

599 रुपये से शुरू होते हैं प्लान

Jio AirFiber के लिए यूजर्स 30Mbps की स्पीड से लेकर 1 Gbps की स्पीड वाले इंटरनेट प्लान चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 599 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। जियो फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड के प्लान में यूजर्स को कुल 1000GB डेटा प्रति महीने ऑफर किया जाता है। 

599 रुपये वाले बेसिक प्लान में इसके अलावा यूजर्स को OTT ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसमें यूजर्स को Disney+Hotstar, SonyLIV, Zee5, Jio Cinema, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, ALT Balaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe,DocuBay, EpicON और ETV Win का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

वहीं, 899 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को कुल 1000GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में भी OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, 1499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड से 1000GB डेटा ऑफर किया जाता है।

1 Gbps वाला प्लान

500 Mbps की स्पीड वाले Jio AirFiber के प्लान के लिए यूजर्स को 2,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान में भी यूजर्स को कुल 1000GB डेटा ऑफर किया जाता है। वहीं, 3,999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 Gbps की स्पीड से 1000GB डेटा ऑफर किया जाता है। Reliance JioFiber ब्रॉडबैंड की बात करें तो इसके प्लान 399 रुपये महीने से शुरू होते हैं। इसमें यूजर्स को 30 Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाता है। हालांकि, JioFiber के प्लान में यूजर्स को OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस नहीं मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक