Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए शानदार है यह प्लान, 349 रुपये वाले सस्ते प्लान में मिलेंगे कई ऑफर्स

Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए शानदार है यह प्लान, 349 रुपये वाले सस्ते प्लान में मिलेंगे कई ऑफर्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 23, 2024 01:00 pm IST, Updated : Jul 24, 2024 06:04 pm IST

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की थी। अगर आप मोबाइल में जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। जियो ने अपने एक सस्ते रिचार्ज प्लान की आपको कई सारे धांसू ऑफर मिलने वाले हैं। अब आप कम दाम में कई दिनों तक फ्री कॉलिंग और डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं।

Jio, Jio Offer, Jio Recharge, Recharge Plan, Recharge Offer, Jio 349 Plan, Jio 30 days Validity,- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाए थे लेकिन अब कंपनी करोड़ों यूजर्स के लिए के एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। जियो अपने एक सस्ते रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कई सारे धमाकेदार ऑफर दे रही है। अगर आप एक ही प्लान में फ्री कॉलिंग और अधिक डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं आप जियो के इस दमदार प्लान की तरफ जा सकते हैं। 

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 349 रुपये का आता है। रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आपको यह थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन, यह प्लान कई सारे यूजर्स के  लिए काफी किफायती साबित होने वाला है। आइए आपको इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

जियो की लिस्ट का दमदार प्लान

आपको बता दें कि रिलायंस जियो के 349 रुपये के प्लान में ग्राहकों को एक महीने यानी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप 28 दिन वाला कोई वाला कोई ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान चाहते हैं जिसमें आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा मिले तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। 

Jio, Jio Offer, Jio Recharge, Recharge Plan, Recharge Offer, Jio 349 Plan, Jio 30 days Validity

Image Source : फाइल फोटो
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान।

डेटा के साथ ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन

जियो अपने 48 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है। आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर आप को फ्री कॉलिंग के साथ इंटरनेट सर्फिेग के लिए अधिक डेटा चाहिए तो भी यह प्लान बेस्ट है। 

जियो अपने यूजर्स को 349 रुपये के प्लान में कुल 56GB डेटा ऑफर करता है। आप हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यह अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा के साथ आता है इसलिए अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी है तो आप फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर इस प्रीपेड प्लान के कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको दूसरे रेगुलर प्लान के साथ जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। मतलब अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो अब आपको ओटीटी के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी एक्सेस आपको मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Jio ने पलट दिया पूरा गेम, कॉलिंग-डेटा के साथ 3 नए OTT प्लान्स किए लॉन्च

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement