1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio लेकर आया दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स, इन यूजर्स की लग गई लॉटरी

Jio लेकर आया दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स, इन यूजर्स की लग गई लॉटरी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 18, 2025 10:23 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 10:24 pm IST

अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और ऑनलाइन गेमिंग करते हैं तो आपके लिए कॉम की खबर है। जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए पोर्टफोलियो में दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं। यूजर्स को इन प्लान्स में एक से बढ़कर एक ऑफर्स मिलते हैं।

Jio, Jio Offer, Jio Rs 545 Plan, Jio rs 495 Plan, jio Gaming plan, Jio 90 days Plan, Recharge Plan- India TV Hindi
जियो के करोड़ों यूजर्स की खत्म होगी बड़ी टेंशन। Image Source : फाइल फोटो

देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। जियो ने अपने 47 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए लिस्ट में दो नए रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं। जियो के नए लॉन्च दोनों प्लान्स पोर्टफोलियो में मौजूद दूसरे रिचार्ज प्लान्स से काफी अलग हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जियो इन प्लान्स में यूजर्स को स्पेशल बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के इन प्लान्स की कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। 

आपको बता दें कि जियो ने इन दोनों रिचार्ज प्लान्स को गेमर्स के लिए पेश किया है। इसीलिए इन प्लान्स को Jio Gaming Pack कैटेगरी में पेश किया है। अगर आप ऑनलाइन गेमिंग करते हैं तो आपको जियो के नए प्लान्स काफी पसंद आने वाले हैं। गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए जियो ने इन नए रिचार्ज प्लान्स को गेम डेवलपर Krafton India की साझेदारी के साथ पेश किए हैं। 

Jio का 495 रुपये का प्लान

जियो अपने 495 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस रिचार्ज प्लान में जियो अपने यूजर्स को JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स बिना किसी हाई एंड डिवाइस के भी ऑनलाइन गेमिंग का फायदा ले सकते हैं। कंपनी इस रिचार्ज पैक के साथ BGMI यूजर्स को खास रिवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं। 

 Jio BGMI Data Plan, Jio Rs 545 Plan, Jio rs 495 Plan, jio Gaming plan, Jio 90 days Plan, Recharge P
Image Source : फाइल फोटोजियो के दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान।

आपको बता दें कि इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा दे रही है। जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज यह है कि इसमें 5GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा। इसमें यूजर्स को 28 दिन के लिए FanCode का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 

Jio का 545 रुपये का प्लान

जियो ने लिस्ट में 545 रुपये का नया रिचार्ज प्लान भी जोड़ा है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की ही होगी। जियो अपने यूजर्स को इस प्लान में JioGames Cloud और FanCode सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इन गेमिंग सब्सक्रिप्शन की मदद से गेमर्स 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा रिचार्ज प्लान यूजर्स को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगा। जियो अपने यूजर्स को इसमें हर दिन 2GB डेटा भी ऑफर करता है। इस गेमिंग पैक में भी कंपनी 5GB डेटा एक्स्ट्रा दे रही है।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 की कीमत का हुआ खुलासा! iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के फीचर्स आए सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक