1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Price Hike के बाद जियो के ये प्लान्स हैं सबसे सस्ते, यहां देखें पूरी लिस्ट

Price Hike के बाद जियो के ये प्लान्स हैं सबसे सस्ते, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 29, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 01:35 pm IST

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स (Jio recharge Plans Price Hike) के दाम बढ़ाएं हैं। ऐसे में अब आपको स्मार्टफोन्स पर बात करना पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। आज हम आपको प्राइस हाइक के बाद जियो की लिस्ट में मौजूद सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

Jio, Reliance Jio, Jio New Price List, Jio Plans Price Hike, Jio Price Hike, Jio cheapest Plan After- India TV Hindi
जियो ने अपने सभी रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो के पास देशभर में करीब 48 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। वैसे तो जियो हमेशा ही अपने ग्राहकों को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन, अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में मौजूद रिचार्ज प्लान्स को महंगा (Jio Price Hike) करने का फैसला लिया है। जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स में करीब 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। रिचार्ज प्लान्स की नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। 

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। दरअसल हम आपको आज की खबर में जियो के कुछ ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं जो प्राइस बढ़ने के बाद लिस्ट में सबसे सस्ते प्लान्स होंगे। हम आपको जियो के 28 दिन की वैलिडिटी से लेकर एनुअल वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Jio का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

जियो की लिस्ट में अभी 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान 155 रुपये है। लेकिन, नई कीमतों के बाद जियो के पास 28 दिन का सबसे सस्ता प्लान 189 रुपये का होगा। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को फ्री कॉलिंग के साथ फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जाता है। 

1.5GB डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

अभी जियो की लिस्ट में 1.5GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 239 रुपये का है जो कि 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। नई कीमते लागू होने के बाद 1.5GB डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 299 रुपये का होगा। 

Jio का 56 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

मौजूदा समय में जियो की लिस्ट में 56 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 479 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 1.5GB डेटा डेली मिलता है। नई कीमतों के बाद इसी डेटा ऑफर के साथ 56 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 579 रुपये का होगा। 

Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

अभी जियो का 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 6GB डेटा के साथ 395 रुपये का आता है। रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ने के बाद जियो का यह प्लान अब ग्राहकों को 479 रुपये का मिलेगा। आपको डेटा पहले की ही तरह दिया जाएगा। 

Jio का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

2.5GB डेटा डेली और 365 दिन की वैलिडिटी वाला जियो का अभी सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान सिर्फ 2,999 रुपये का है। 3 जुलाई के बाद यह प्लान पहले की तुलना में काफी महंगा मिलेगा। जियो ने इसकी कीमतें बढ़ा दी है जिसके बाद अब यह ग्राहकों को 3599 रुपये में मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Cooler की वजह से कमरे में बढ़ गई है उमस, इन 3 तरीकों से फटाफट मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक