1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का छप्परफाड़ ऑफर, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 11 महीने की लंबी वैलिडिटी

Jio का छप्परफाड़ ऑफर, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 11 महीने की लंबी वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 01, 2024 09:58 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 09:58 am IST

नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को सस्ते रिचार्ज प्लान में 11 महीने की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। अब आपको लंबी वैलिडिटी के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Reliance Jio, Jio Offer, Jio Recharge Plan, Jio News, Jio best Plan, Jio Validity Offer, Jio Rs 1899- India TV Hindi
जियो अपने ग्राहकों के लिए लाया शानदार सस्ता रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया था। कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए जियो अब एक शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान शामिल किया है जो कम कीमत में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। 

अगर आप अपने स्मार्टफोन में रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक चलने वाला प्लान तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। दरअसल रिलायंस जियो ने अपने एक खास सेक्शन में ऐसा प्लान एड किया है जो यूजर्स को छप्परफाड़ बेनिफिट्स देता है। 

Jio का लंबी वैलिडिटी वाला धांसू प्लान

रिलायसं जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 1899 रुपयी की कीमत पर आता है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इस प्लान को वैल्यू सेक्शन में जोड़ा है। जियो का यह सबसे किफायती और दमदार प्लान है जो कम कीमत के बावजूद लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। 

जियो के इस प्लान में आपको कुल 336 दिन यानी 11 महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस तरह आप 2000 रुपये से कीमत से एक बार में लंबे समय के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। कंपनी ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इसके साथ ही आप को प्लान में कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिल जाते हैं। 

डेटा के साथ ओटीटी का भी फायदा

जियो इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो पूरी वैलिडिटी के लिए 24GB डेटा दिया जाता है। यह ऑफर उन लोगों को थोड़ा निराश कर सकता है जिन्हें डेटा की अधिक जरूरत होती है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को प्लान के साथ में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है। आपको जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन और साथ में जियो टिवी का फ्री एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart Big Bachat Days सेल हुई लाइव, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदारी का शानदार मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक