1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा सिर्फ 155 रुपये में , जानें Jio, Airtel और VI का ऑफर

अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा सिर्फ 155 रुपये में , जानें Jio, Airtel और VI का ऑफर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 16, 2023 03:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 03:52 pm IST

जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करते हैं। अगर आप लंबी वैधता का प्लान तलाश रहे हैं तो आप इन तीनों कंपनियों के 155 रुपये का रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि इसमें डेटा कम मिलेगा।

Best Recharge Offer, Jio Offer, Airtel Offer, jio,airtel, vodafone idea, prepaid plan, prepaid plan - India TV Hindi
जियो, एयरटेल और वीआई की लिस्ट में यूजर्स की जरूरतों के मुताबिक कई किफायती प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Best recharge Plans of Jio-Airtel-VI: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया देश की तीन दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां हैं। आज हम आपको इन तीनों कंपनियों के 155 रुपये वाले प्लान की जानकारी देने वाले हैं। इन प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिल जाती है। अगर आप डेटा का इस्तेमाल कम करते हैं तो 155 रुपये का प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि jio, Airtel और Vi ग्राहकों को 155 रुपये में क्या ऑफर करती हैं। 

Jio का 155 रुपये वाला प्लान

जियो के रिचार्ज प्लान की लिस्ट में ढेर सारे प्लान्स मौजूद हैं। इस लिस्ट में 155 रुपये का एक प्लान भी जो यूजर्स के लिए काफी किफायती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आप 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें आपको कुल 300 SMS मिल जाते हैं। हालंकि इस प्लान में सिर्फ 2GB डेटा पूरे महीने के लिए मिलता है। 

Airtel का 155 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 155 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको पूरे 24 दिन के लिए सिर्फ 1 GB डेटा मिलता है। 24 दिन तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर इसके दूसरे लाभ की बात करें तो इसमें आपको कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। आपको इस प्लान में हैलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। 

Vi का 155 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है, इस प्लान में आपको कुल 1GB डेटा मिलता और साथ ही 24 दिन के लिए 300 SMS भी मिल जाते हैं। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिल जाती है। 

यह भी पढ़ें- BSNL के 500 रुपये से कम के ये फाइबर प्लान्स हैं सुपरहिट, पूरे महीने मिलेगा अनलिमिटेड हाईस्पीड डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक