1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इस देसी कंपनी ने OnePlus, Realme, Xiaomi के उड़ाए 'होश', लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

इस देसी कंपनी ने OnePlus, Realme, Xiaomi के उड़ाए 'होश', लॉन्च किया कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 05, 2024 01:58 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 02:00 pm IST

Lava Blaze Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है। देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। लावा का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite, Realme 12 Pro, Redmi Note 13 Pro जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Lava Blaze Curve 5G- India TV Hindi
Lava Blaze Curve 5G Image Source : LAVA MOBILES

Lava Mobile ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Blaze Curve 5G लॉन्च कर दिया है। कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। देसी ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन है, जो कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। फोन में 8GB तक RAM, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। लावा का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite, Realme 12 Pro, Redmi Note 13 Pro जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Lava Blaze Curve 5G Price in India

लावा के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- Iron Glass और Viridian Glass में खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 11 मार्च दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी।

Lava Blaze Curve 5G features

लावा का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के पंच-होल 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें HDR10, HDR10+ और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

Lava Blaze Curve 5G
Image Source : LAVALava Blaze Curve 5G

लावा का यह स्मार्टफोन Androd 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी इसमें Android 14 और Android 15 का गारंटीड अपग्रेड ऑफर कर रही है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के साथ कंपनी USB Type C से 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टर भी दे रही है।

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसके बैक में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Xiaomi, Redmi, POCO यूजर्स दें ध्यान, MIUI का नया अपडेट करेगा परेशान, जानें क्या करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक